Prayagraj: ब्वॉयज हाई स्कूल के गेट पर फेंके गए 3 देसी बम, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी पुलिस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 22, 2022, 05:18 PM IST

Prayagraj: घटना पर स्कूल के प्रिंसिपल डेविड लुइक ने कहा कि ये कुछ बदमाशों की करतूत लगती है, जिन्होंने सड़क के दूसरी ओर से मेन गेट के सामने एक के बाद एक 3 देसी बम फेंके। 

Prayagraj: ब्वॉयज हाई स्कूल के गेट पर फेंके गए 3 देसी बम, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जुटी पुलिस

Prayagraj: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके के ब्वॉयज हाई स्कूल के गेट पर शुक्रवार दोपहर स्कूल खत्म होने से ठीक पहले 3 देसी बम फेंके गए। वहीं घटना पर स्कूल के प्रिंसिपल डेविड लुइक ने कहा कि ये कुछ बदमाशों की करतूत लगती है, जिन्होंने सड़क के दूसरी ओर से मेन गेट के सामने एक के बाद एक 3 देसी बम फेंके। 

प्रयागराज में ब्वॉयज हाई स्कूल के गेट पर फेंके गए 3 देसी बम

साथ ही प्रिंसिपल ने कहा कि शुक्र है कि कक्षाएं चालू होने के कारण मेन गेट के पास कोई छात्र नहीं था। इस मामले में  स्कूल के प्रिंसिपल की ओर से मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!