Meerut Crime News: सौतेली मां का ताना और 50 करोड़ की फिरौती, पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 4, 2020, 08:56 AM IST

मेरठ से एक ऐसी वारदात सामने आई है जो बहुत सारे सवाल खड़ी करती है। एक 15 वर्ष का नाबालिग अपनी सौतेली मां से इतना तंग आ गया कि खुद ही अपहरण की साजिश रची। हालांकि अब वो पकड़ा जा चुका है।

Meerut Crime News: सौतेली मां का ताना और 50 करोड़ की फिरौती, पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग

मेरठ। कहते हैं कि परवरिश अगर सही हो तो परिवार खुशहाल रहता है। लेकिन मेरठ से जो मामला सामने आया है वो अलहदा है। एक 15 वर्ष का नाबालिग अपने ही परिवार के साथ दगाबाजी करता है। वो खुद के अपहरण की साजिश रचता है, उसमें अपनी बहनों की भी मदद लेता है, 50 करोड़ की फिरौती की मांग भी करता है, फिरौती की कुछ रकम उसे हासिल भी होती है, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ जाता है। यह सब वारदात का एक पक्ष है। लेकिन यहां दूसरे पक्ष को जानना जरूरी है कि उसने ऐसा क्यों किया। पुलिस का कहना है कि वो अपनी सौतेली मां के व्यवहार से परेशान था। परेशान इस हद तक हुआ कि उसे खुद के अपहरण की साजिश रचनी पड़ी। 

पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
मेरठ पुलिस के मुताबिक 15-वर्षीय लड़के ने अपने अपहरण का नाटक किया और अपने परिवार से 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। जांच और छानबीन के बाद आरोपी नाबालिग को मंगलवार को गिरफ्तारी की गई। मेरठ के एसएसपी का कहना है कि वह अपने पिता, सौतेली माँ और 2 बहनों के साथ रहता था। आरोपी लड़का घर की हालात से परेशान था और अपनी बहनों के साथ साथ घर छोड़ना चाहता था।


फिरौती की कुछ रकम भी बरामद
पुलिस का कहना है कि उसके पास से 9.31 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी ने खुद इसकी योजना बनाई थी, पैसे के लिए अपनी बहन को एक टेक्स्ट संदेश भेजा था और इसके लिए एक पत्र भी छोड़ा था। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। बाल कल्याण समिति ने दी जानकारी उसे अदालत के सामने पेश किया जाएगा। इसके साथ ही आरोपी के पिता से भी पूछताछ की जा रही है।  

End of Article