मणिपुर: ADGP अरविंद कुमार ने कथित तौर पर खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 18, 2020, 03:28 PM IST

मणिपुर की राजधानी इम्फाल में ADGP (लॉ ऐंड ऑर्डर) अरविंद कुमार ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मणिपुर: ADGP अरविंद कुमार ने कथित तौर पर खुद को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

इंफाल: मणिपुर की राजधानी इम्फाल में अपर पुलिस महानिदेशक(एडीजीपी, लॉ ऐंड ऑर्डर) अरविंद कुमार ने शनिवार को कथित तौर पर खुद को गोली मार ली। मामला अरविंद कुमार के सरकारी आवास, 2 मणिपुर राइफल्स कॉम्लेक्स, इंफाल का। तुरंत ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल गोली मारने की वजह का पता नहीं चल सका है। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

End of Article