Rewa: CM शिवराज के आदेश के बाद हरकत में आई पुलिस, रेप का आरोपी कथावाचक महंत हुआ गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 31, 2022, 07:24 AM IST

Mahant Sitaram Das Arrested: मध्य प्रदेश के रीवा में युवती के साथ रेप के आरोपी कथावाचक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महंत सीताराम को सिंगरौली में गिरफ्तार कर लिया है...

Rewa: CM शिवराज के आदेश के बाद हरकत में आई पुलिस, रेप का आरोपी कथावाचक महंत हुआ गिरफ्तार

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा में युवती के साथ रेप के आरोपी महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महंत सीताराम को सिंगरौली में गिरफ्तार कर लिया है। सीएम शिवराज के अधिकारियों के आदेश के बाद हरकत में आई और आरोपी को दबोच लिया। आरोपी को पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर पकड़ लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महंत बाल और दाढ़ी बनवाकर भेस बदल कर भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

शिवराज ने दी थी चेतावनी

बताया जाता है कि जब महंत को गिरफ्तार किया गया, उस वक्त वह हुलिया बदलने के लिए बैढन बस स्टैंड में एक नाई की दुकान में गया हुआ था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कड़ी चेतावनी के बाद हरकत में आई पुलिस ने सायबर सेल की मदद से महंत को पकड़ा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शिव कुमार वर्मा ने महंत की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'अब तक हमने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आगे की जांच जारी है।'

हवस का भूखे महंत ने की थी दरिंदगी

रीवा के एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि आरोपी महंत सीताराम त्रिपाठी के सहयोगी नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर 28 मार्च को सर्किट हाउस लाये और वहां कथित तौर पर उसके साथ दरिंदगी की गयी।  सर्किट हाउस के कमरे में महंत और उसके सहयोगियों ने शराब पी और पीड़िता को भी जबरदस्ती शराब पिलाई। इसके बाद महंत ने कथित तौर पर पीड़िता के साथ कमरे में दरिंदगी की और घटना के बारे में किसी को बताने के लिए जान से मारने की धमकी दी। महंत के सहयोगियों ने बाहर से कमरे को बंद कर ताला लगा दिया था। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद महंत के सहयोगी इस लड़की को दूसरे स्थान ले जा रहे थे और इसी दौरान वह कार से कूदकर बच निकली और तुरंत सिविल लाइन पहुंची तथा अपनी शिकायत दर्ज कराई। 

End of Article