दिल्ली में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल, करोल बाग के PG में लड़कियों से सुरक्षा गार्ड ने की छेड़खानी, Video वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2022, 09:37 AM IST

Karol Bagh PG molestation news: बताया जा रहा है कि नशे की हालत में सुरक्षा गार्ड ने लड़कियों से छेड़खानी और उनसे मारपीट की। हैरान करने वाली बात यह है कि छेड़खानी का यह वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में अभी कार्रवाई नहीं की है।

दिल्ली में बेटियों की सुरक्षा पर सवाल, करोल बाग के PG में लड़कियों से सुरक्षा गार्ड ने की छेड़खानी, Video वायरल

Karol Bagh PG news : राजधानी दिल्ली में लड़कियों की सुरक्षा पर हैरान एवं परेशान करने वाली घटना सामने आई है। यहां करोल बाग के गोल्ड्स विला पीजी में रहने वाली लड़कियों के साथ छेड़खानी हुई है। लड़कियों से यह छेड़खानी किसी और से ने नहीं बल्कि वहां उनकी सुरक्षा में तैनात सिक्योरिटी गार्ड ने की है। लड़कियों से छेड़छाड़ की यह घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। यह वीडियो वायरल भी हुआ है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने लड़कियों से छेड़छाड़ का वीडियो ट्वीट करते हुए मामले में दिल्ली पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा है।

लड़कियों से मारपीट भी की
बताया जा रहा है कि नशे की हालत में सुरक्षा गार्ड ने लड़कियों से छेड़खानी और उनसे मारपीट की। हैरान करने वाली बात यह है कि छेड़खानी का यह वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस ने इस मामले में अभी कार्रवाई नहीं की है। वीडियो में शख्स लड़कियों को दौड़ता हुआ नजर आता है। बाकी लड़कियां भागकर अपने कमरे में चली जाती हैं लेकिन व्यक्ति एक लड़की को पकड़ लेता है और उसके साथ छेड़खानी करते नजर आता है। इस दौरान लड़की खुद को छुड़ाने की कोशिश करती है। इस घटना पर पीजी के मालिक ने भी कोई कार्रवाई नहीं की है। 

स्वाती मालीवाल ने पुलिस से रिपोर्ट मांगी
वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस दिया है। स्वाती मालीवाल ने बुधवार शाम तक दिल्ली पुलिस से कार्रवाई पर रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली के करोल बाग को काफी व्यस्त इलाका माना जाता है। यहां बड़ी संख्या में पीजी में रहने वाली लड़कियां पढ़ाई और नौकरी करती हैं।

इस घटना पर वरिष्ठ वकील आभा सिंह ने कहा कि ज्यादातर यही देखा जाता है कि महिलाओं के प्रति जो अपराध होते हैं, उसमें सुरक्षागार्ड ही घटनाओं ने शामिल पाए जाते हैं।  

End of Article