Jharkhand: 3 महिला और 1 पुरुष की भीड़ ने की जमकर पिटाई, फिर निर्वस्त्र घुमाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 10, 2020, 10:02 AM IST

झारखंड के शहर गढ़वा में तीन महिला और 1 पुरुष के साथ जमकर मारपीट किए जाने और फिर उन्हें निर्वस्त्र गांव में घुमाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Jharkhand: 3 महिला और 1 पुरुष की भीड़ ने की जमकर पिटाई, फिर निर्वस्त्र घुमाया
Photo Credit: Representative Image

नई दिल्ली : झारखंड के शहर गढ़वा में तीन महिला और 1 पुरुष के साथ जमकर मारपीट किए जाने और फिर उन्हें निर्वस्त्र गांव में घुमाए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि झारखंड के गढ़वा जिले के गांव में लगभग 50 लोगों की भीड़ द्वारा तीन महिलाओं और एक व्यक्ति को कथित तौर पर पकड़ कर उनकी पिटाई की गई।

नारायणपुर गांव में गुरुवार रात हुई इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी लोगों को पकड़ने के लिए तलाशी जारी है।
ये शर्मनाक घटना रात 10 बजे के आसपास की है। सूचना मिलने के तुरंत बाद, पुलिस की एक टीम गांव में भेजी गई। पाया गया कि घटनास्थल पर लगभग 50 लोग मौजूद थे। इन चारों की पिटाई करने के बाद इन्हें निर्वस्त्र घुमाया गया।

गढ़वा सदर के सबडिविजनल पुलिस अधिकारी ब्राह्मण टुटी ने बताया कि दो लोग नकाबपोश थे। पुलिस ने पहले महिला और पुरुष को कपड़े मुहैया कराए, जिसके बाद वे दोनों आरोपियों - रवि कुमार और वासुदेव को सदर पुलिस स्टेशन ले आया गया।

अधिकारी ने कहा कि इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बताया कि गांव की ही दो लड़कियों के बीमार होने का शक इन पर लगाया जा रहा था। इन पर जादू टोने का आरोप लगाया जा रहा था जिसके बाद इन महिलाओं और पुरुष को पकड़कर उनकी पिटाई की गई।

पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार, विकास कुमार साव, बबलू राम, राजद पासवान, रवि कुमार राम और राजू राम के साथ राजवार के परिवार के सदस्यों ने तीनों महिलाओं को कथित तौर पर पकड़ा उनकी पिटाई की और फिर पूरे इलाके में बिना कपड़ों के घुमाया।

पुलिस ने कहा कि कुछ ग्रामीणों ने हस्तक्षेप करने और भीड़ को रोकने की कोशिश की लेकिन उनके साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार और धमकी दी गई।
नारायणपुर के वार्ड पार्षद शिवसागर दास ने कहा कि उन्होंने भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन किसी ने भी उन्हें ध्यान नहीं दिया।

सदर थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने कहा, "हमें जानकारी है कि घटना में लगभग 50 लोग शामिल थे और उनकी तलाश जारी है। दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

End of Article