Patna: पटना में खून के अवैध कारोबार का हुआ भंड़ाफोड़, काफी संख्या में ब्लड और प्लाज्मा के पैकेट बरामद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2022, 08:38 PM IST

Patna: छापेमारी में घर के अंदर ब्लड निकालने से संबंधित सामान और ब्लड मिला। ब्लड और प्लाज्मा के पैकेट जमा करके घर के अंदर फ्रीज में रखा गया था।

Patna: पटना में खून के अवैध कारोबार का हुआ भंड़ाफोड़, काफी संख्या में ब्लड और प्लाज्मा के पैकेट बरामद

Patna: बिहार की राजधानी पटना में खून के अवैध कारोबार का भंड़ाफोड़ हुआ है। पुलिस के मुताबिक पत्रकार नगर इलाके में एक मकान में खून का अवैध धंधा चल रहा था। पुलिस ने छापेमारी की, तब इस अवैध कारोबार का भंड़ाफोड़ हुआ। दरअसल लॉकेट काटने वाले गिरोह के सरगना के घर पर पुलिस ने छापेमारी की थी।

बिहार की राजधानी पटना में खून के अवैध कारोबार का भंड़ाफोड़

छापेमारी में घर के अंदर ब्लड निकालने से संबंधित सामान और ब्लड मिला। ब्लड और प्लाज्मा के पैकेट जमा करके घर के अंदर फ्रिज में रखा गया था।

End of Article