पत्नी का सिर काटा, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर, ये थी वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 10, 2021, 04:17 PM IST

हैदराबाद में एक दर्दनाक हत्या का मामला सामने आया है। एक आदमी ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी और फिर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

पत्नी का सिर काटा, फिर पुलिस के सामने किया सरेंडर, ये थी वजह

हैदराबाद: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सामने आए हत्या के एक दर्दनाक मामले में, एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी का गला काट दिया और फिर गुरुवार की रात उसका सिर शरीर से अलग कर दिया। फिर परवेज के तौर पर पहचाने गए आरोपी ने स्थानीय पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

अपनी पत्नी का सिर किया कलम

पेट्रोल पंप पर काम करने वाला परवेज अपनी पत्नी समरीन की वफादारी पर शक करता था। उसकी शादी करीब 14 साल पहले हुई थी। दोनों के तीन बच्चे थे। कुछ साल पहले लगातार झगड़े और शराब पीने की आदत के चलते समरीन ने उसे छोड़ दिया था। हालांकि, उनके परिवार के सदस्यों और करीबी रिश्तेदारों के हस्तक्षेप के बाद दंपति फिर से मिल गए और साथ रहने लगे।

पुनर्मिलन के तुरंत बाद दोनों के बीच झगड़ा फिर से शुरू हो गया। गुरुवार को परवेज शराब के नशे में घर लौटा और समरीन से उसकी लड़ाई हो गई। उसने कथित तौर पर उसका गला काट दिया और फिर उसका सिर धर से अलग कर दिया। द टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, करीब 2 बजे, उसने खुद को स्थानीय पुलिस स्टेशन में पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी दर्ज कर ली। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

End of Article