Hyderabad : पब से लौट रही 17 साल की लड़की से गैंगरेप, सभी आरोपी नाबालिग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 3, 2022, 03:17 PM IST

Hyderabad Gangrape News: बताया जा रहा है कि पार्टी के बाद कुछ लड़कों ने लड़की को अपनी कार से उसे घर छोड़ने की बात कही। लड़कों के कहने पर नाबालिग लड़की कार में सवार हो गई। कार में पहले से तीन लड़के बैठे थे। इसके बाद लड़के कार को अंधेरे में सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बारी-बारी से रेप किया।   

Hyderabad : पब से लौट रही 17 साल की लड़की से गैंगरेप, सभी आरोपी नाबालिग
Photo Credit: PTI

Hyderabad Gangrape : तेलंगाना की राजधानी में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक पार्टी से लौट रही 17 साल की लड़की से कथित रूप से गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार लोगों ने मर्सिडीज कार में लड़की के साथ रेप किया। लड़की का गैंगरेप जिस कार में हुआ पुलिस ने उस कार को बरामद कर लिया है। बताया जा रहा है कि गैंगरेप के अपराध में शामिल सभी आरोप नाबालिग हैं। लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की यह घटना 28 मई को जुबली हिल्स इलाके में हुई। 

गर्दन पर चोट के निशान दिखने पर परिवार को संदेह हुआ
करीब तीन दिनों पहले लड़की के परिवार ने 'महिलाओं के साथ अभद्रता' का केस दर्ज कराया। इसके बाद परिवार को लड़की के गर्दन पर चोट के निशान दिखे। इस पर परिवार को संदेह हुआ। पूछताछ करने पर लड़की ने अपने माता-पिता को बताया कि पार्टी से जब वह हौटल रही थी तो कुच लड़कों ने उसके साथ बदसलूकी की। लड़की की इस शिकायत पर पुलिस ने धारा 354 एवं पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इसके बाद लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। 

तीन आरोपियों की पहचान हुई
पीड़ित लड़की से जब भरोसा सेंटर की महिला स्टाफ ने बात की तो लड़की ने बताया कि उसका यौन उत्पीड़न हुआ। रिपोर्टों की मानें तो पुलिस ने मामले में कम से कम तीन आरोपियों की पहचान की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Gang Rape in Pakistan:पाकिस्तान में चलती ट्रेन में 25 साल की युवती से किया गया गैंगरेप


कार सुनसान जगह पर ले गए फिर रेप किया
बताया जा रहा है कि पार्टी के बाद कुछ लड़कों ने लड़की को अपनी कार से उसे घर छोड़ने की बात कही। लड़कों के कहने पर नाबालिग लड़की कार में सवार हो गई। कार में पहले से तीन लड़के बैठे थे। इसके बाद लड़के कार को अंधेरे में सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बारी-बारी से रेप किया।   
 

End of Article