Ghaziabad: मां-बाप के साथ मिलकर दहेज लोभी शख्स ने पत्नी का सिर किया धड़ से अलग, लाश को लगाया ठिकाने

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2022, 08:10 AM IST

Riya Jain Murder Case: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। जहां एक इंजीनियर, जो 10 माह पूर्व ही शादी के बंधन में बंधा था, उसने पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया।

Ghaziabad: मां-बाप के साथ मिलकर दहेज लोभी शख्स ने पत्नी का सिर किया धड़ से अलग, लाश को लगाया ठिकाने

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक खौफनाक मामला सामने आया है। एक दहेज के लोभी पति ने अपनी पत्नी की गर्दन काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया और फिर लाश के टुकड़े कर उसे अगल- अलग जगह फेंक आया है। गौर करने वाली बात ये है कि इस वारदात में शख्स के माता-पिता ने भी उसका साथ दिया। पुलिस को धोखा देने के लिए आरोपी ने अपरहण की झूठी कहानी भी बनाई लेकिन कहते हैं ना कि सच छुप नहीं सकता और वही हुआ। आरोपी फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है।

10 माह पहले हुई थी शादी

पेश से इंजीनियर गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार में रहने वाला आकाश त्यागी रिया जैन से बेहद प्यार करता था। बाद में घरवालों ने दोनों की अरेंज मैरिज करवा दी। शादी के कुछ दिन तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन उसके बाद आकाश और उसके परिवार ने रंग दिखाना शुरू कर दिया। दहेज को लेकर आकाश तथा उसका पूरा परिवार रिया को प्रताड़ित कनरे लगा। जब रिया ने दहेज लाने से इंकार किया तो एक दिन आकाश ने रिया की गला दबाकर हत्या कर दी। 

लाश के किए टुकड़े

रिया की हत्या करने के बाद आकाश ने पुलिस को चकमा देने का प्लान बनाया जिसमें उसके मां बाप ने भी पूरा साथ दिया। आरोपी ने लाश के टुकड़े किए और सिर को धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद उसने सिर नहर में फेंका और धड़ को शहजादपुर के जंगल में छुपा दिया। पुलिस को धोखा देने के लिए आकाश ने रिया के अपहरण की झूठी कहानी पुलिस को सुनाई और 112 नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी।

ऐसे हुआ खुलासा

पुलिस ने जब तहकीकात शुरू की तो कई कड़ियों को मिलाना शुरू किया। तार जुड़ते गए तो शक की सुई आकर रिया के परिवार यानि पति और सास- ससुर पर जा टिकी। पुलिस ने सख्ती की तो आरोपी टूट पड़े और बताया कि उन्होंने ही रिया की हत्या की है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर धड़ को बरामद कर लिया है जबकि वारदात में प्रयोग हथियार और स्कूटी भी बरामद हो गई है। हालांकि अभी तक सिर बरामद नहीं हुआ है।

End of Article