नोएडा में पर्थला चौक पर ऑटो में बैठा था विकास दुबे, पुलिस से बचने को बदल रहा लोकेशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2020, 09:05 AM IST

Vikas Dubey spotted at parthala chowk noida: कानपुर में आठ पुल‍िसकर्मियों की हत्‍या करा फरार हुए गैंगस्‍टर व‍िकास दुबे की तलाश दिल्‍ली-एनसीआर में की जा रही है। खबर है क‍ि व‍िकास नोएडा में देखा गया है।

नोएडा में पर्थला चौक पर ऑटो में बैठा था विकास दुबे, पुलिस से बचने को बदल रहा लोकेशन

Vikas Dubey spotted at parthala chowk noida: कानपुर में आठ पुल‍िसकर्मियों की हत्‍या करा फरार हुए गैंगस्‍टर व‍िकास दुबे की तलाश दिल्‍ली-एनसीआर में की जा रही है। मंगलवार रात विकास दुबे फरीदाबाद के होटल में स्‍पॉट किया गया था और बुधवार को व‍िकास के नोएडा में होने की खबर आई। इस जानकारी के बाद नोएडा पुलिस ने चेकिंग बढ़ा दी और छानबीन शुरू कर दी। हालांकि अभी पुलिस के हत्‍थे विकास दुबे नहीं चढ़ा है। यूपी पुलिस के साथ एसटीएफ और कई अनय राज्‍यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही हैं। 

दुर्दांत अपराधी विकास दुबे घटना के बाद लगातार लोकेशन बदल रहा है। बुधवार को वह नोएडा के पर्थला चौक के पास ऑटो में देखा गया। वह ऑटो में बैठा और साथ बैठे एक दूसरे शख्‍स से फोन मांगा। जब युवक ने फोन नहीं द‍िया तो वह ऑटो से उतर गया। इसके बाद युवक ने फेज तीन कोतवाली में विकास दुबे की जानकारी दी। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और ऑटो की भी तलाश कर रही है। हालांकि डीसीपी सेंट्रल हरीश चंदर ने कहा कि ऑटो में बैठा शख्‍स विकास दुबे ही था, यह वेरिफाई नहीं हुआ है।

कसता जा रहा है पुलिस का शिंकजा

पांच लाख का इनामी बदमाश विकास दुबे पुलिस से भाग जरूर रहा है लेकिन उस पर शिकंजा कसता जा रहा है। हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे के तीन करीबी और सहयोगी मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं। पुलिस ने प्रशांत मिश्रा, विकास दुबे के राइट हैंड और गनर बहुआ दुबे और अमर दुबे को एनकाउंटर में अब  तक मार गिराया है। इन पर भी पुल‍िस ने इनाम घोषित कर रखा था।

टीवी पर कर सकता है सरेंडर

खबर ये भी आ रही है कि व‍िकास मौत के डर से किसी टीवी चैनल पर सरेंडर करना चाहता है। पुलिस को जैसे ही यह जानकारी मिली तो नोएडा के फ‍िल्‍मसिटी के सभी रास्‍तों पर फोर्स तैनात कर दी गई। पुलिस नहीं चाहती कि वह किसी स्‍टूडियो तक पहुंचे और सरेंडर कर दे। पुलिस खुद उसे अरेस्‍ट करना चाहती है। बुधवार शाम से ही फ‍िल्‍मसिटी नोएडा में एलर्ट रहा।

End of Article