दिल्ली के जेजे कॉलोनी में फायरिंग, दो की मौत, एक घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 07:10 AM IST

मुंडका के जेजे कॉलोनी में गोलीबारी की जांच दिल्ली पुलिस ने शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल पुख्ता तौर पर कुछ कहना मुश्किल है।

दिल्ली के जेजे कॉलोनी में फायरिंग, दो की मौत, एक घायल
Photo Credit: ANI

दिल्ली का मुंडका इलाका ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहल उठा। जेजे कॉलोनी इलाके में अज्ञात लोगों ने की फायरिंग की। मृतक के परिवार का कहना है कि पड़ोसियों ने उन्हें सूचित किया कि 2 लोग ढके हुए चेहरे के साथ आए और मेरे भाई और उसके साथ बैठे 2 अन्य बुजुर्गों पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने जानकारी दी कि फायरिंग में 2 लोग मारे गए जिसमें मेरे भाई समेत एक शख्स है और 1 गंभीर रूप से घायल है।

जांच में जुटी दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस का कहना है कि हमला के पीछे कौन लोग हैं, पता लगाने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल से सभी साक्ष्यों को इकट्ठा कर लिया गया है। हमला करने वालों का मकसद क्या था। क्या पीड़ितों की पहले से किसी से दुश्मनी थी। इन सभी संभावनों पर विचार किया जा रहा है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द हत्यारे पुलिस के गिरफ्त में होंगे। 


End of Article