Honeytrap: 'हनीट्रैप' में फंसाकर डीआरडीओ सांइटिस्ट को बनाया बंधक, मामले में तीन गिरफ्तार 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 28, 2020, 03:44 PM IST

DRDO scientist held hostage: डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक के साथ Honeytrap का एक मामला सामने आया है, आरोपियों ने उन्हें बंधक बनाकर उनके घरवालों से फिरौती मांगी थी, पुलिस ने इस मामले में तीन को दबोचा है।

Honeytrap: 'हनीट्रैप' में फंसाकर डीआरडीओ सांइटिस्ट को बनाया बंधक, मामले में तीन गिरफ्तार 

नोएडा: मसाज के नाम पर डीआरडीओ के एक वैज्ञानिक (DRDO Scientist) को मोहपाश (Honeytrap) में फंसा बदमाशों ने उसे बंधक बना लिया और परिजनों से फिरौती की मांग की। पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।अपर पुलिस आयुक्त लव कुमार ने बताया, “रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) में तैनात वैज्ञानिक अजय प्रताप ने मसाज के लिए इंटरनेट पर सर्च किया। उन्हें एक वेबसाइट से एक नंबर मिला। उस नंबर पर उनकी बातचीत एक महिला से हुई। महिला ने मसाज के नाम पर वैज्ञानिक को मोहपाश में फंसा लिया।”

उन्होंने बताया कि शनिवार की शाम को महिला ने एक युवक को कार से वैज्ञानिक की सेक्टर-77 स्थित सोसाइटी के पास भेजा। वैज्ञानिक मसाज कराने के लिए युवक के साथ कार में वहां से निकल गए। उन्होंने कहा कि कार चालक उन्हें सेक्टर-41 स्थित एक होटल में ले गया, जहां महिला समेत कई अन्य लोग पहले से मौजूद थे। उन्होंने बताया, “वैज्ञानिक के पहुंचते ही आरोपियों ने उन्हें बंधक बना लिया। शनिवार देर रात को वैज्ञानिक की पत्नी को फोन करके इन लोगों ने 10 लाख रुपए की मांग की।”

मसाज की आड़ मे लोगों को मोहपाश (Honeytrap) में फंसाते थे

कुमार ने बताया कि रविवार को वैज्ञानिक की पत्नी की तरफ से इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद छह दल बनाकर पुलिस ने वैज्ञानिक की तलाश में छापेमारी शुरू की।अपर आयुक्त ने बताया, “रविवार देर रात घटना को अंजाम देने वाली सुनीता गुज्जर, दीपक और राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके दो साथी फरार हैं जिनकी तलाश की जा रही है।”

उन्होंने बताया, “ये लोग मसाज की आड़ मे लोगों को मोहपाश में फंसाते हैं, तथा उनके अश्लील वीडियो बनाकर उनसे तथा उनके परिजनों से मोटी रकम वसूलते हैं।”उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां मिली हैं जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।गिरफ्तार महिला का संबंध एक राजनीतिक दल से भी बताया जा रहा है और कई अन्य सामाजिक संगठनों से भी उसके जुड़े होने की बात सामने आई है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Gwalior News: पुलिस ने किया किसान के अंधे कत्ल का खुलासा, मोटा ब्याज वसूलने से तंग आकर कर्जदारों ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा था मौत के घाट

Gwalior News: पुलिस ने किया किसान के अंधे कत्ल का खुलासा, मोटा ब्याज वसूलने से तंग आकर कर्जदारों ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा था मौत के घाट

'मैंने अपनी आंखों से शिवा शर्मा को कूदते देखा, अगर टॉर्चर करते रहे तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी', श्रद्धा दुबे ने जारी किया एक और वीडियो

'मैंने अपनी आंखों से शिवा शर्मा को कूदते देखा, अगर टॉर्चर करते रहे तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी', श्रद्धा दुबे ने जारी किया एक और वीडियो

Delhi News: सोनिया विहार में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, नकाबपोश हमलावरों ने 35 वर्षीय मनीष यादव को मारी गोली, हालत गंभीर

Delhi News: सोनिया विहार में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, नकाबपोश हमलावरों ने 35 वर्षीय मनीष यादव को मारी गोली, हालत गंभीर

नेक्सा एवरग्रीन निवेश धोखाधड़ी मामला, ED ने 2,676 करोड़ रुपये के मामले में कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

नेक्सा एवरग्रीन निवेश धोखाधड़ी मामला, ED ने 2,676 करोड़ रुपये के मामले में कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

पंजाब में कैमरे पर लाइव मर्डर, मनसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या; देखिए गोली मारने का Video

पंजाब में कैमरे पर लाइव मर्डर, मनसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या; देखिए गोली मारने का Video