Delhi: लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़ा गैंगस्टर पवन उर्फ मटरू दिल्ली में गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 11, 2022, 09:58 PM IST

gangster Pawan alias Matru arrest: लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़े एक गैंगस्टर को दिल्ली पुलिस ने अरेस्ट किया है उसका नाम पवन उर्फ मटरू बताया जा रहा है।

Delhi: लॉरेंस बिश्नोई सिंडिकेट से जुड़ा गैंगस्टर पवन उर्फ मटरू दिल्ली में गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के मुताबिक दुबई में बैठे लॉरेंस गैंग से जुड़े गैंगस्टर विक्रम बराड़ के कहने पर दिल्ली आया था और मकसद था कुख्यात गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी की हत्या का बदला लेना। दिल्ली पुलिस के मुताबिक पकड़े गए पवन उर्फ मटरू को लकी पटियाल कौशल चौधरी के गैंग्स मेम्बर को मारने का टॉस्क दिया गया था, पवन के ऊपर आर्म्स एक्ट हत्या के कई मामले दर्ज है। 

2021 में यह जेल से बाहर आया था तब से यह फरार चल रहा था जेल में पवन पंजाब के कुख्याय गैंगस्टर बब्बू मान के साथ जुड़ गया था बब्बू फिलहाल मलेशिया से गैंग्स ऑपरेटर कर रहा है।

मलेशिया में बैठा बब्बू मान दुवई में बैठे गैंगस्टर विक्रम बराड़ का बेहद करीबी है और और दोनो लॉरेंस की क्राइम कंपनी के लिए बेहद खास है।

दिल्ली के ISBT इलाके से पवन की गिरफ्तार हुई है, एक पिस्टल बरामद की गई है। स्पेशल सेल के इंस्पेक्टर विक्रम डबास की टीम ने इस आरोपी पर लगातार काम कर ये गिरफ्तारी की है।

End of Article