Delhi Crime: दिल्ली में लड़के भी सुरक्षित नहीं, 12 साल के बच्चे का 4 लोगों ने किया रेप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2022, 05:28 PM IST

Delhi Crime: इस बीच दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य फरार हैं। महिला पैनल ने मामले के सिलसिले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। 

Delhi Crime: दिल्ली में लड़के भी सुरक्षित नहीं, 12 साल के बच्चे का 4 लोगों ने किया रेप

Delhi Crime: देश की राजधानी दिल्ली में 12 साल के एक लड़के के रेप करने का मामला सामने आया है। चार लोगों ने कथित तौर नाबालिग बच्चे का रेप किया। साथ ही आरोपियों ने नाबालिग लड़के को लाठियों से पीटा और मृत समझकर छोड़ दिया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना के बारे में ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं।

दिल्ली में 12 साल के बच्चे का 4 लोगों ने किया रेप

स्वाति मालीवाल ने कहा कि महिला पैनल ने घटना का संज्ञान लिया है और दिल्ली पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही कहा कि दिल्ली में लड़कियों की तो बात ही छोड़िए, लड़के भी सुरक्षित नहीं हैं। 12 साल के बच्चे के साथ चार लोगों ने बेरहमी से रेप किया और लाठियों से पीट-पीटकर अधमरी हालत में छोड़ दिया। हमारी टीम ने मामले में एक एफआईआर दर्ज कराई है।

मामले में अब तक एक आरोपी गिरफ्तार

वहीं इस बीच दिल्ली पुलिस ने इस मामले में अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जबकि तीन अन्य फरार हैं। महिला पैनल ने मामले के सिलसिले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। 

End of Article