Varanasi Crime News: वाराणसी में बदमाशों का दुस्साहस, किशोरी के घर में घुसकर किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2022, 04:02 PM IST

Varanasi Crime News: वाराणसी जिले में घर में घुसकर बदमाश ने किशोरी से दुष्कर्म कर और उसका अश्लील वीडियो बनाया। पुलिस ने आरोपी को लोहता क्षेत्र के पिसौर पुल के पास से गिरफ्तार किया है। 

Varanasi Crime News: वाराणसी में बदमाशों का दुस्साहस, किशोरी के घर में घुसकर किया दुष्कर्म, बनाया वीडियो
Photo Credit: Twitter

Varanasi Crime News:  उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म करने और फिर अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लोहता क्षेत्र के पिसौर पुल के पास से शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी के पास से मोबाइल भी बरामद हुआ है, जिससे आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बनाया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। पीड़िता के मुताबिक वह गुरुवार को अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान सरवनपुर कोटवा निवासी आरोपी घर में घुस आया था। घर में पीड़िता को अकेला देख उसने उसके साथ दुष्कर्म करके वीडियो बना लिया।

पीड़िता के शोर मचाने पर भागा 

आरोपी ने दुष्कर्म के दौरान पीड़िता का वीडियो बना लिया था। पीड़िता के शोर मचाने पर वह भाग निकला। परिजनों के घर आने पर पीड़िता ने आपनी सारी आपबीती उनको बताई। इसके बाद परिवार वालों के साथ जा करके पीड़िता ने लोहता थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। लोहता थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल कराते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। सुबह से ही पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में थी। इसी दौरान पिसौर पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।  

इधर, महिला अधिवक्ता को मोबाइल पर धमकी 

इसी प्रकार से वाराणसी निवासी एक महिला अधिवक्ता को भी धमकी और अश्लील फोटो भेजने के मामले में शिवपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के मुताबिक 15 सितंबर की रात को साढ़े नौ बजे मऊ के मधुबन थाना अंतर्गत विग्रहपुर निवासी रंजीत सिंह ने मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजा था। इसके बाद अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप पर अश्लील फोटो भेज करके परेशान करने लगा। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि आरोपी उसे धमका रहा था कि पहले सगी बहनों से दुष्कर्म के बाद हत्या का मुकदमा भी दर्ज करवा चुकी हो, लेकिन हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाई थी। वाराणसी के शिवपुर थाने के एक इंस्पेक्टर ने एक लाख रुपये लेकर मामले को खत्म करवा दिया था। वहीं आरोपी अब महिला अधिवक्ता को धमकी दे रहा है कि  लखीमपुर खीरी में जिस प्रकार से सगी बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। उसी प्रकार से तुम बहनों की भी होगी। वहीं थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!