गैंगरेप के आरोपी भाई ने की सगी बहन की हत्या, भाई-बहन दोनों MBA, दूसरी पार्टी को चाहता था फंसाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 10, 2021, 08:57 PM IST

Brother Killed sister: अमरोहा में एक भाई ने अपनी बहन का मर्डर कर दिया वो भी इसलिए कि उसे किसी और को फंसाना था, अपनी बहन की जान लेते समय उसका कलेजा भी नहीं कांपा।

गैंगरेप के आरोपी भाई ने की सगी बहन की हत्या, भाई-बहन दोनों MBA, दूसरी पार्टी को चाहता था फंसाना

उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सगे रिश्तों के तार-तार होने का मामला सामने आया है जहां एक सगे भाई ने अपनी बहन की हत्या बिना किसी बात के कर दी। बताया जा रहा है कि बहन के हत्यारे भाई पर पहले गैंगरेप का मामला दर्ज है इस मामले में वादी पक्ष को फंसाने के लिए उसने अपनी सगी बहन को ही मोहरा बनाया और उसकी निर्दयता से हत्या कर दी।

पुलिस की पड़ताल में ये मामला कुछ ही घंटों में खुल गया, बताया जा रहा है कि मृतका एमबीए की छात्रा थी और हत्यारे भाई ने भी एमबीए तक पढ़ाई की है, मृतका नेहा चौधरी एमबीए है और नोएडा की एक कंपनी में जॉब भी कर रही थी वहीं हत्यारा भाई अंकित भी एमबीए है जिसने अपनी बहन की बलि ले ली।

सीटीवी कैमरों और आरोपी के कॉल डिटेल्स से इस केस के खुलासे में काफी मदद मिली जिससे पुलिस हत्यारे तक पहुंची। पुलिस ने हत्या के दौरान इस्तेमाल की गई कैब और आरोपी की कॉल डिटेल निकलवाई जिसके बाद उसे अरेस्ट किया गया।

हत्यारे भाई के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज था

हत्यारे भाई अंकित चौधरी  के खिलाफ कुछ समय पहले गैंगरेप व एससी-एसटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज हुई थी, उस मुकदमे के वादी को बहन की हत्या के मामले में फंसाने की मंशा से अंकित ने ही अपनी सगी बहन की हत्या कर दी उसका प्लान था कि इसका आरोप वादी पक्ष पर लगा देगा लेकिन ऐसा हो नहीं सका और कॉल डिटेल के आधार पर वो पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह दिल्ली गया तथा वहां से बहाना बनाकर बहन नेहा को अपने साथ ले आया था रास्ते में अमरोहा में लाकर उसने नेहा की हत्या कर दी। 

End of Article