17 साल की लड़की ने ठुकराया, लड़के ने सरेआम गला रेत डाला, एकतरफा प्यार का मामला 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 1, 2020, 01:55 PM IST

विशाखापट्टनम में भरे बाजार एक लड़की की गला काटकर हत्या कर दी गई, मामला एकतरफा प्यार का बताया जा रहा है जहां लड़के ने इस नृशंस वारदात को अंजाम दिया।

17 साल की लड़की ने ठुकराया, लड़के ने सरेआम गला रेत डाला, एकतरफा प्यार का मामला 

आंध्र प्रदेश के शहर विशाखापट्टनम से क्राइम का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर हैरान रह जायेंगे, यहां एकतरफा प्यार में नाकाम एक लड़के ने भरे बाजार 17 साल की लड़की का गला काट डाला, जिस वक्त घटना को अंजाम दिया गया तब वहां काफी लोग थे,उसने तड़प तड़प कर वहीं दम तोड़ दिया, आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक लड़के ने ऐसा लड़की से किसी बात पर बहस के बाद किया, घटना को खासी भीड़भाड़ वाले इलाके में अंजाम दिया गया।आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है पुलिस को शक है कि मामला एकतरफा प्यार का हो सकता है और लड़की के उसको मना करने पर ऐसा किया गया है, मामले की जांच की जा रही है।

आरोपी लड़के का नाम अनिल बताया गया है वो मृतका से एकतरफा प्यार करता था और उसका प्रणय निवेदन ठुकराए जाने से नाराज था और इसी आवेश में उसने लड़की की जान ले ली। विशाखापट्टनम शहर की सूर्योदय कालोनी के पास लड़की पर हमला किया गया।

फरीदाबाद में भी एकतरफा प्यार मामले में लड़की की हत्या

गौरतलब है कि अभी हाल ही में दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में भी ऐसा ही मामला सामने आया था वहां बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा निकिता की हत्या उस समय हुई जब वह पेपर देकर कॉलेज से वापस आ रही थी। आरोपी तौसीफ कार में सवार होकर अपने दोस्त के साथ कॉलेज के बाहर नितिका का इंतजार कर रहा था। निकिता के वहां पहुंचने पर उसने उसे जबरन कार में बिठाने की कोशिश की लेकिन निकिता ने इसका विरोध किया। इसके बाद तौसीफ ने नजदीक से उसे गोली मार दी। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है।

End of Article