Bihar Murder: घर में घुसकर कर तीन भाइयों को मारी गोली, पुलिस वर्दी पहन अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 14, 2021, 02:34 PM IST

Bihar Khagaria Double Murder:बिहार के खगड़िया में आपसी रंजिश में दो सगे भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी गई, वहीं एक भाई की हालत गंभीर बनी हुई है।

Bihar Murder: घर में घुसकर कर तीन भाइयों को मारी गोली, पुलिस वर्दी पहन अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

नई दिल्ली: बिहार के खगड़िया में संपत्ति विवाद में तीन भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई, इस हादसे में दो की मौत हो गई वहीं तीसरा भाई गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, बताया जा रहा है कि हत्यारे पुलिस की वर्दी में आए थे और वारदात को अंजाम देकर भाग गए। पुलिस की वर्दी में आए अपराधियों ने इन भाइयों के घर घुसकर गाली-गलौज की और फिर फायरिंग कर दो की हत्या कर डाली

घटना में दो भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सबसे छोटा और तीसरा भाई जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है,इस सनसनीखेज वारदात को लेकर पुलिस की तफ्तीश जारी है पुलिस ने पुष्टि की है कि कि आरोपी पुलिस की वर्दी में आए थे।

डबल मर्डर से गांव में दहशत का माहौल है कोई भी व्यक्ति इस मामले में बोलने से बच रहा है और वहां अलग ही खौफ का माहौल है, बताया जा रहा है कि ये घटना  जमीन के विवाद के चलते हुई है, हालांकि मामले की तफ्तीश जारी है।

परिवार की महिलाओं और बच्चों ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई, वहीं पुलिस की वर्दी में आए अपराधी कौन थे, इसकी भी  जांच पुलिस के द्धारा की जा रही है।

End of Article