NCB हैदराबाद जोन का बड़ा एक्शन, लहंगो में छुपा कर ऑस्ट्रेलिया भेजी जा रही ड्रग्स की सीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 23, 2021, 11:38 AM IST

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आस्ट्रेलिया भेजी जा रही ड्रग्स को सीज कर दिया है। इस ड्रग्स को लंहगों में छिपाकर ले जाया जा रहा था।

NCB हैदराबाद जोन का बड़ा एक्शन, लहंगो में छुपा कर ऑस्ट्रेलिया भेजी जा रही ड्रग्स की सीज
Photo Credit: Times Now

नई दिल्ली: एनसीबी हैदराबाद जोन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑस्ट्रेलिया भेजी जा रही ड्रग्स सीज़ कर दी है। भारी मात्रा में जब्त की गई सुडोफेड्रिन ड्रग्स की कीमत काफी ऊंची बताई जा रही है।सफेद रंग का 3 किलो ड्रग्स लहंगो में छुपा कर लाया जा रहा था। तस्कर इतने शातिर थे कि उन्होंने लहंगे की फॉल में इस कीमती ड्रग्स को छुपाया हुआ था।

मुश्किल था पता लगाना

प्रतिबंधित ड्रग्स बहुत अच्छी तरह छुपा हुआ था और उसका पता लगाना मुश्किल था। इस परिधान की फॉल लाइन के तह को खोलने के बाद प्रतिबंधित ड्रग्स का पता चला। इस पार्सल को नरसापुरम, पश्चिम गोदावरी, आंध्र प्रदेश से बुक किया गया था और ऑस्ट्रेलिया के लिए भेजा जा रहा था।

फर्जी पते का इस्तेमाल

एनसीबी की टीएसयू बेंगलुरु ने चेन्नई में कंसाइनर की पहचान की। एनसीबी चेन्नई की टीम ने 2 दिनों तक लंबे समय तक कन्साइनमेंट भेजने वाले के असली पते की पहचान की और 22 अक्टूबर को चेन्नई में उसे पकड़ लिया। जांच में पता चला कि ड्रग्स भेजने वालों ने फर्जी पते और दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है।

End of Article