Jodhpur हिंसा का नया वीडियो आया सामने, उल्टे पैर भागे पुलिसकर्मी और उनकी जीप दौड़ाते नजर आए दंगाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 6, 2022, 08:51 AM IST

Jodhpur Violence News: जिला पुलिस आयुक्त द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, राजस्थान के जोधपुर में जिले में हिंसा की घटनाओं के बाद लगाए गए कर्फ्यू को 6 मई तक बढ़ा दिया गया है। इस बीच जोधपुर हिंसा का नया वीडियो सामने आया है जिसमें पुलिस उपद्रवियों के सामने बेबस दिख रही है |

Jodhpur हिंसा का नया वीडियो आया सामने, उल्टे पैर भागे पुलिसकर्मी और उनकी जीप दौड़ाते नजर आए दंगाई

Jodhpur Hinsa Updates: जोधपुर में हुई हिंसा का सबसे नया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में दंगाई ही पुलिस वालों की जीप को दौड़ा रहे हैं और जीप में बैठे पुलिस वाले भीड़ से बचने के लिए भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो इतना बताने के लिए काफी है कि गहलोत सरकार में पुलिस किस तरह से दंगाइयों से डरने लगी है। ये वीडियो उसी जालोरी गेट का है जहां पर दंगा हुआ था और बताया जा रहा है कि दंगे से ठीक पहले का ये वीडियो है जिसमें मौके पर दंगाइयों को देखते ही पुलिस वाले अपनी जीप उल्टी लेकर भागने लगे थे।

नया वीडियो आया सामने

यह नया वीडियो ये भी साबित करता है कि दंगाई किस तरह से पूरे इलाके में फैले थे कि पुलिस को उल्टे पैर भागना पड़ा। आप इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले पुलिस की जीप को भीड़ एक जगह रोकती है और डंडों से हमला करने की कोशिश करती है तो जीप का ड्राइवर उसे आगे बढ़ा देते है लेकिन कुछ दूर जाने पर सामने से भीड़ उसे घेर लेती है जिसके बाद डरे हुए पुलिस वालों को जीप तेजी से रिवर्स कर अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ता है।

क्या है वीडियो में

जीप में भागती हुई पुलिस और पीछे से दौड़ते उपद्रवी दिख रहे हैं। फिर चंद सेकंड में ही पुलिस की जीप के सामने से उपद्रवी और पीछे की तरफ भागती पुलिस की गाड़ी..ये ताजा तस्वीर सामने आई है।उसी जोधपुर शहर से..जहां 2 मई को ईद से ठीक पहले हिंसा हुई थी। जीप में बैठे पुलिस वाले भीड़ से बचने के लिए भागते हुए दिखाई दे रहे हैं।.वीडियो से साफ है कि पहले पुलिस की जीप को भीड़ एक जगह रोकती है और डंडों से हमला करने की कोशिश करती है। इसे देखकर जीप का ड्राइवर उसे आगे बढ़ाता है लेकिन उसे ये मालूम नहीं होता है कि जीप अब जिस तरफ जा रही है..मुसीबत उस तरफ भी है।

पुलिस ने 20 लोगों को गिरफ्तार किया है और उन्हें कोर्ट में पेश कर 10 दिन की रिमांड ली गई है। जबकि शांति भंग के आरोप में 201 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल जोधपुर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस खड़ी है। हर तरह से सतर्कता बरती जा रही है कि..फिर से पहले जैसे कोई हालाता ना बने। 

End of Article