राजस्थान: भीलवाड़ा में शख्स का किया अपहरण, पीटा-जूतों की माला पपनाई, सिर मुंडवाया, VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2021, 09:49 PM IST

Bhilwara: राजस्थान के भीलवाड़ा में एक व्यक्ति का पुरानी रंजिश को लेकर अपहरण किया गया और फिर उसके साथ मारपीट की गई और जूतों की माला पहनाई गई।

राजस्थान: भीलवाड़ा में शख्स का किया अपहरण, पीटा-जूतों की माला पपनाई, सिर मुंडवाया, VIDEO

नई दिल्ली: राजस्‍थान के भीलवाड़ा जिले में एक व्‍यक्ति का अपहरण कर उसके बाल काट काटे गए, जूतों की माला पहनाई गई और बेरहमी से मारपीट की गई। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पटक दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आसीन्‍द थाना क्षेत्र के दौलतगढ़ गांव के एक खेत की यह घटना सोमवार की बताई गई। 

गंभीर अवस्‍था में जिला अस्‍पताल में भर्ती मोतीपुर बडला गांव के पीड़ित बनवारी लाल गर्ग ने कहा कि भीलवाड़ा की मिर्ची मण्‍डी से पुरानी रंजिश रखने वाले कुछ लोग जो उसे मृत बताकर उसकी पत्नी की दुसरी शादी करवा चुके है वे लोग उसे अपहरण करके ले गए और दौलतगढ़ गांव के एक खेत पर ले जाकर बाल काटकर जूतों की माला पहनाई। कुंए में उल्‍टा लटकाया और बेरहमी से मारपीट कर बेहोशी हालत में सडक किनारे पटक गए। बाद में मैं उपचार के लिए पहले आसीन्‍द और फिर जिला अस्‍पताल में भर्ती हुआ हूं। मेरे साथ मारपीट कर जूतों की माला पहनाने वाले सभी आरोपी मेरे से पुरानी रंजिश रखते है क्‍योंकि उन्‍होने मुझे मृत बता मेरी पत्नी की दूसरी जगह शादी करवा दी। जिसके खिलाफ में मैने न्‍यायालय में मुकदमा कर रखा है। 

पीड़ित युवक के भाई गजेन्‍द्र कुमार शर्मा ने कहा कि मेरे भाई का अपहरण कर उसके साथ अमानवीय कृत्‍य किया गया। यहां तक की राजनैतिक दबाव में आकर डॉक्‍टर ने आसीन्‍द के राजकीय अस्‍पताल में उसका उपचार भी नहीं किया। हमने भीलवाड़ा के प्रतापनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। 

प्रतापनगर थानाधिकारी राजेंद्र गोदारा ने कहा कि पीड़ित के भाई की रिपोर्ट पर हमने अपहरण और लूट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। हमने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में ले लिया है। जांच में प्रारंभिक तौर पर यह पाया गया कि आरोपी पीड़ित युवक का साला लगता है। उसने और उसके परिजनों ने मिलकर रंजिश वश इसका अपहरण कर मारपीट की। पीड़ित युवक की पत्नी 3-4 साल से अलग रही है और इनका आपस में मुकदमा भी चल रहा है। आरोपियों ने यह भी बताया है कि यह उनके बारे में फोन पर गलत मैसेज डालता है। इसके कारण इसके साथ मारपीट की गई। जूतों की माला के सवाल पर थानाधिकारी ने कहा कि फोटो में जूते दिख रहे है। हम इसकी जांच कर रहे है। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Gwalior News: पुलिस ने किया किसान के अंधे कत्ल का खुलासा, मोटा ब्याज वसूलने से तंग आकर कर्जदारों ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा था मौत के घाट

Gwalior News: पुलिस ने किया किसान के अंधे कत्ल का खुलासा, मोटा ब्याज वसूलने से तंग आकर कर्जदारों ने कुल्हाड़ी मारकर उतारा था मौत के घाट

'मैंने अपनी आंखों से शिवा शर्मा को कूदते देखा, अगर टॉर्चर करते रहे तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी', श्रद्धा दुबे ने जारी किया एक और वीडियो

'मैंने अपनी आंखों से शिवा शर्मा को कूदते देखा, अगर टॉर्चर करते रहे तो मैं भी सुसाइड कर लूंगी', श्रद्धा दुबे ने जारी किया एक और वीडियो

Delhi News: सोनिया विहार में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, नकाबपोश हमलावरों ने 35 वर्षीय मनीष यादव को मारी गोली, हालत गंभीर

Delhi News: सोनिया विहार में दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप, नकाबपोश हमलावरों ने 35 वर्षीय मनीष यादव को मारी गोली, हालत गंभीर

नेक्सा एवरग्रीन निवेश धोखाधड़ी मामला, ED ने 2,676 करोड़ रुपये के मामले में कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

नेक्सा एवरग्रीन निवेश धोखाधड़ी मामला, ED ने 2,676 करोड़ रुपये के मामले में कोर्ट में दाखिल की चार्जशीट

पंजाब में कैमरे पर लाइव मर्डर, मनसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या; देखिए गोली मारने का Video

पंजाब में कैमरे पर लाइव मर्डर, मनसा में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या; देखिए गोली मारने का Video