मोबाइल पर अधिक समय बिताती थी बेटी, नाराज पिता ने बार-बार किया रेप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2022, 03:37 PM IST

विशाखापत्तनम में पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि आरोपी बेटी के मोबाइल फोन पर बहुत अधिक समय बिताने से नाराज था।

मोबाइल पर अधिक समय बिताती थी बेटी, नाराज पिता ने बार-बार किया रेप

विशाखापत्तनम में 42 साल के एक व्यक्ति को अपनी 15 साल की बेटी के साथ बार-बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसे 23 जनवरी रविवार को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया था। पुलिस ने बताया कि लड़की के फोन पर ज्यादा खर्च करने से नाराज पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने कथित तौर पर बेटी के साथ कई बार दुष्कर्म किया।

'इंडिया टुडे' की खबर के अनुसार, इस आघात से निपटने में असमर्थ लड़की ने हाल ही में अपनी टीचर को यौन उत्पीड़न के बारे में बताया। शिक्षिका ने उसके पिता को स्कूल बुलाया और आरोपी ने माफी मांगी। हालांकि, टीचर और लड़की ने शनिवार शाम को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग लड़की को टेस्ट के लिए भेज दिया।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि आरोपी दो साल पहले किडनी खराब होने के कारण बीमार पड़ गया था। उसकी पत्नी ने उसे एक किडनी दान की थी। पांच महीने पहले पत्नी बीमार हो गई थी और उसका मां के घर इलाज चल रहा था। बेटी पिता की देखभाल कर रही थी।

हालांकि, आरोपी इस बात से नाराज था कि वह अपने मोबाइल फोन पर ज्यादा समय बिता रही है। गुस्से में आकर उसने पिछले कुछ महीनों में उसके साथ कई बार कथित तौर पर बलात्कार किया।

End of Article