क्राइम

Shraddha Murder: इस Web सीरीज को देखकर रची आफताब अमीन ने 'श्रद्धा' की हत्या की साजिश!-VIDEO

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 15, 2022, 11:18 AM IST

Shraddha Murder Accused Aftab Amin Poonawalla:आफताब अमीन नाम के सनकी प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा का मर्डर कर उसकी लाश के 35 टुकड़े कर दिए, जानिए आफताब किस मानसिकता का शख्स था।

Shraddha Murder Case update: राजधानी दिल्ली से क्राइम की एक खबर ने लोगों के होश उड़ा दिए हैं, शादी का झांसा देकर कॉल सेंटर में काम करने वाली महिला सहकर्मी को मुम्बई से दिल्ली लेकर आ गया। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो युवक ने हत्या कर शव के कई टुकड़े कर दिए। फिर उन्हें दिल्ली के अलग-अलग ठिकानों में फेंक दिया।

दिल्ली के महरौली में हुए श्रद्धा मर्डर केस का खुलासा होने के बाद सनसनी मच गई है। आफताब अमीन नाम के सनकी प्रेमी ने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा का मर्डर कर उसकी लाश के 35 टुकड़े कर दिए। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हत्यारे आफताब अमीन ने एक वेब सीरीज देखकर श्रद्धा की हत्या की प्लानिंग की। स वीडियो में देखें किस वेब सीरीज को देखकर रची गई इस खौफनाक मर्डर की घिनौनी साजिश-

आफताब हत्याकांड के बाद जोमैटो से खाने के लिए खाना मंगाता था

आफताब रोजाना उसी कमरे में सोता था जिस कमरे में श्रद्धा की हत्या की। आफताब हत्याकांड के बाद जोमैटो से खाने के लिए खाना मंगाता था।आस पड़ोस के लोगो से नहीं मिलता था, पुलिस का कहना है कि आफताब को कोई अफसोस नहीं है।

शव के टुकड़े करके महरौली के अलग अलग जगह पर फेंका

पुलिस ने 5 महीने बाद इस पूरे मामले का खुलासा किया और आफताब को गिरफ्तार किया। जांच के दौरान, उसने खुलासा किया कि दोनों अक्सर लड़ते थे क्योंकि श्रद्धा उससे शादी करना चाहती थी। आफताब ने पहले तो श्रद्धा को मारा और उसके बाद उसके शव के टुकड़े करके महरौली के अलग अलग जगह पर फेंका।
रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article