क्राइम

Kasganj Crime: पोर्न देखने के बाद वहशी बना भाई, बहन का रेप करने के बाद गला घोंटकर मार डाला

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2024, 12:36 PM IST

Kasganj Crime: घटना के अगले दिन यानी 4 फरवरी को पीड़िता के चाचा राधेश्याम ने पुलिस में संजू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने संजू की तलाश शुरू की। पांच फरवरी को वह पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

Image

यूपी के कासगंज में हुई शर्मनाक घटना।

Photo : BCCL

Kasganj Crime: उत्तर प्रदेश के कासगंज से शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक पोर्न वीडियो देखने के बाद वहशी बन गया। सारी मर्यादा को तिलांजलि देते हुए इसने अपनी ही बहन का रेप कर दिया और इसके बाद उसकी हत्या कर दी। आरोपी युवक की उम्र 19 साल और पीड़िता की उम्र 17 साल थी। यह घटना तीन फरवरी की है। आरोपी युवक का नाम संजू है।

हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया

पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त भाई और बहन घर पर अकेले थे। इनकी मां अपने किसी रिश्तेदार के यहां गई हुई थी। संजू मोबाइल पर पोर्न क्लिप देख रहा था जबकि बहन उसके बगल में सोई हुई थी। क्लिप देखने के बाद उसने बहन का रेप कर दिया। रेप करने के बाद उसे इस बात का डर सताने लगा कि बहन उसकी करतूत घरवालों को बता देगी। इस डर में उसने बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गया।

आरोपी ने अपना गुनाह कबूला

घटना के अगले दिन यानी 4 फरवरी को पीड़िता के चाचा राधेश्याम ने पुलिस में संजू के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने संजू की तलाश शुरू की। पांच फरवरी को वह पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। कासगंज के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संजू के पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इस फोन में पोर्न वीडियोज मिले। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article