क्राइम

Mumbai में भी सामने आया 'श्रद्धा' जैसा केस, 'लिव-इन' में रह रहे प्रेमी ने अपनी 'गर्लफ्रेंड' को 'पानी की टंकी' से फेंका

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 17, 2022, 11:06 PM IST

श्रद्धा की हत्या के बाद मुंबई में लिव इन में रहने वाले और एक और प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका को जान से मारने की कोशिश की ,लंबे समय से लड़की कोमा में है।

Image

प्रतीकात्मक फोटो

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • युवक का नाम अमय दरेकर है, लड़की का नाम प्रियांगी सिंह है
  • दोनों कॉलेज के समय से एक दूसरे को जानते हैं
  • घटना के वक्त दोनो नशे में थे, लड़की कॉल सेंटर मे काम करती है

मुंबई में एक युवक द्वारा अपनी ही गर्लफ्रेंड को पानी की टंकी के ऊपर से धक्का मारने का मामला सामने आया है इस हैवानियत के कारण लड़की करीब 18 फीट निचे गिर गई और उसको गंभीर चोट आई है,लड़की का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है दहिसर पुलिस ने इस मामले में सरफिरे आशिक को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक़ लड़का और लड़की दोनों एक दूसरे को करीब 10 साल से जानते हैं, लिव इन रिलेशनशिप में रहते हैं दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और लड़की को लड़के ने पानी की टंकी से धक्का मार दिया,घटना के वक्त दोनो नशे में थे, लड़की कॉल सेंटर मे काम करती है।

गिरफ्तार युवक का नाम अमय दरेकर है, लड़की का नाम प्रियांगी सिंह है, दोनो कॉलेज के समय से एक दूसरे को जानते हैं।फिलहाल दहिसर पुलिस ने एफ आई आर दर्ज कर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है। मुंबई पुलिस जोन 12 की डीसीपी स्मिता पाटिल ने बताया कि 13 नवंबर को गोरेगांव के दिंडोशी पुलिस स्टेशन की हद में एक लड़की के साथ मारपीट का मामला सामने आया।

दिंडोशी पुलिस ने जीरो के तहत एफ आई आर दर्ज कर दहिसर पुलिस को केस ट्रांसफर किया और दहिसर पुलिस ने अटैंप टू मर्डर का मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article