India vs South Africa 3rd Test Live Streaming: जानें, कब और कहां देखें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका केपटाउन टेस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2022, 01:23 PM IST

India vs South Africa (IND vs SA) 3rd Test Live Cricket Score Streaming Online: भारत और दक्षिण अफ्रीका की तीसरे और आखिरी टेस्ट में टक्कर होगी। जानिए कब और कहां देखें यह टेस्ट मैच।

India vs South Africa 3rd Test Live Streaming: जानें, कब और कहां देखें भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका केपटाउन टेस्ट
Photo Credit: AP, File Image

India vs South Africa (IND vs SA) 3rd Test Live Cricket Score Streaming Online: भारत और दक्षिण अफ्रीका तीसरे और निर्णयाक टेस्ट में भिड़ने के लिए तैयार हैं। दोनों टीमें फिलहाल तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं। भारत ने पहला टेस्ट 113 रन से अपने नाम किया तो मेजबान दक्षिण अफ्रीक ने दूसरे मुकाबले में 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

इस सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम विराट कोहली की अगुवाई में उतरी थी और सेंचुरियन में खेले गए उस मुकाबले में टीम इंडिया हावी होती नजर आई थी। लेकिन दूसरे टेस्ट में विराट कोहली नहीं खेले और उनकी जगह केएल राहुल की अगुवाई में उतरी टीम इंडिया को चौथे दिन ही हार मिल गई। अब तीसरे टेस्ट में विराट कोहली का लौटना तय है, ऐसे में सभी की नजरें अब तीसरे टेस्ट पर टिक गई हैं। आइए आपको बताते हैं कि तीसरा व फाइनल टेस्ट मैच आप कब और कहां देख सकते हैं।

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा व फाइनल टेस्ट मैच कब से खेला जाएगा? (When India vs South Africa 3rd Test Match will be played?)

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट 11 जनवरी (मंगलवार) से शुरू होगा।

किस ग्राउंड पर खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरा टेस्ट? (Where India vs South Africa 3rd Test Match to be played?)

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका तीसरा टेस्ट मैच केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

किस समय शुरू होगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टेस्ट मैच? (What time will India vs South Africa 3rd Test Match begin?)

इंडिया-साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच भारतीय समय के मुताबिक 11 जनवरी से 15 जनवरी के बीच दोपहर 2 बजे शुरू होगा।

किस चैनल पर भारत-साउथ अफ्रीका तीसरे टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं? (Which channel will telecast IND vs SA 3rd Test Match in India?)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टेस्ट मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टेस्ट मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं? (How to watch the live streaming of the India vs South Africa 3rd Test Match?)

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टेस्ट मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग डिजनी प्‍लस हॉटस्‍टार ऐप पर देख सकते हैं। ताजा जानकारी और मैच के सभी अपडेट्स आपको टाइम्‍स नाउ नवभारत पर भी मिलेंगे।

भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें

टीम इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, जयंत यादव, इशांत शर्मा, मो. शमी, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज और प्रियांक पांचाल।

साउथ अफ्रीका: डीन एल्गर (कप्तान), तेम्बा बावुमा (उप-कप्तान, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), कगिसो रबाडा, सरेल इरवी, बेउरन हेंड्रिक्स, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, एनरिक नॉर्खिया, कीगन पीटरसन, रासी वैन डेर डूसन, काइल वेरेने, मार्को जेन्सन, ग्लेनटन स्टुरमैन, प्रेनेलन सुब्रेयन, सिसांडा मागाला, डुआने ओलिवर और रयान रिकेल्टन।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!