LIVE

IND vs SA 3rd Test Day 1 Highlights: भारत 223 रन पर ऑलआउट, दक्षिण अफ्रीका ने गंवाया एल्‍गर का विकेट

India vs South Africa 3rd Test, Day-1 Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे व अंतिम टेस्‍ट के पहले दिन का खेल पूरा हो चुका है। भारत की पहली पारी 223 रन पर ऑलआउट हुई। स्‍टंप्‍स तक दक्षिण अफ्रीका ने 17/1 का स्‍कोर बनाया।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jan 14, 2022, 13:16 IST
Follow on Google News
IND vs SA 3rd Test Day 1 Highlights: भारत 223 रन पर ऑलआउट, दक्षिण अफ्रीका ने गंवाया एल्‍गर का विकेट
Photo Credit: AP, File Image

India vs South Africa 3rd Test, Day-1 Highlights:  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे व अंतिम टेस्‍ट के पहले दिन का खेल पूरा हो चुका है। भारत की पहली पारी 223 रन पर ऑलआउट हुई। स्‍टंप्‍स तक दक्षिण अफ्रीका ने 17/1 का स्‍कोर बनाया। एडेन मार्करम 8* और केशव महाराज 6* रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत की तरफ से एकमात्र विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिया। बुमराह ने पांचवें ओवर में डीन एल्‍गर (3) को स्लिप में चेतेश्‍वर पुजारा के हाथों कैच आउट कराया। दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी भारत के स्‍कोर से 206 रन पीछे है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।

IND vs SA 3rd Test Day 4 Live Scorecard

भारत की पारी का हाल

दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की सटीक लाइन लेंथ के सामने भारत की पहली पारी 77.3 ओवर में 223 रन पर ऑलआउट हुई। भारत की तरफ से कप्‍तान विराट कोहली (79) स्‍टार परफॉर्मर रहे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा ने चार विकेट लिए। मार्को जानसेन ने तीन विकेट चटकाए। बता दें कि भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी का फैसला किया। केएल राहुल (12) और मयंक अग्रवाल (15) टीम को दमदार शुरूआत दिलाने में नाकाम रहे। ओलीवर ने राहुल को विकेटकीपर वेरेनी के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पहला झटका दिया।

जल्‍द ही रबाडा ने मयंक अग्रवाल (15) को मार्करम के हाथों कैच आउट करा दिया। 33/2 के स्‍कोर से भारत को चेतेश्‍वर पुजारा (43) और कप्‍तान विराट कोहली (49) ने संभालने का प्रयास किया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। जानसेन ने पुजारा को विकेटकीपर वेरेनी के हाथों कैच आउट कराकर भारत को तगड़ा झटका दिया। अजिंक्‍य रहाणे (9) कोई कमाल नहीं दिखा पाए और रबाडा की गेंद पर वेरेनी को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। 

यहां से कोहली को ऋषभ पंत (27) का साथ मिला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की। जानसेन ने पंत को पीटरसन के हाथों कैच आउट कराकर इस साझेदारी को तोड़ा। इस बीच कोहली ने अपना अर्धशतक पूरा किया। कोहली को दूसरे छोर से साथ नहीं मिला। शार्दुल ठाकुर (12) को केशव महाराज ने पीटरसन के हाथों झिलवाया तो जसप्रीत बुमराह को रबाडा ने खाता नहीं खोलने दिया। फिर रबाडा ने कोहली को विकेटकीपर के हाथों की शोभा बनाकर भारत को 9वां झटका दिया। कोहली ने 201 गेंदों में 12 चौके और एक छक्‍के की मदद से 79 रन बनाए। 

लुंगी एनगिडी ने मोहम्‍मद शमी (7) को टेंबा बावुमा के हाथों कैच आउट कराकर भारत की पहली पारी का अंत किया। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा ने 22 ओवर में 4 मेडन सहित 73 रन देकर चार विकेट झटके। मार्को जानसेन ने 18 ओवर में 6 मेडन सहित 55 रन देकर तीन विकेट लिए। डुआने ओलीवर, लुंगी एनगिडी और केशव महाराज के खाते में एक-एक विकेट आया।

India vs South Africa Playing 11 

भारत की लेइंग-11: विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11: डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, स्सी वैन डेर डूसन, तेम्बा बावुमा, काइल वेरेन्ने (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी।

JAN 11, 2022 21:49 IST

दिन का खेल समाप्‍त

मोहम्‍मद शमी के ओवर के साथ ही पहले दिन का खेल समाप्‍त हुआ। शमी के ओवर में 4 रन बने। दिन में कुल 11 विकेट गिरे। भारत की पहली पारी 223 रन पर ऑलआउट होने के जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने दिन का खेल समाप्‍त होने तक 8 ओवर में 17 रन पर एक विकेट गंवाया। कप्‍तान डीन एल्‍गर (3) को जसप्रीत बुमराह ने अपना शिकार बनाया। दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी भारत के स्‍कोर से 206 रन पीछे है जबकि उसके 9 विकेट शेष हैं।

JAN 11, 2022 21:22 IST

बुमराह ने एल्‍गर का किया शिकार

जसप्रीत बुमराह ने पांचवें ओवर में दक्षिण अफ्रीका को करारा झटका दिया है। उन्‍होंने दक्षिण अफ्रीकी कप्‍तान डीन एल्‍गर को पहली स्लिप में पुजारा के हाथों कैच आउट कराया। डीन एल्‍गर 16 गेंदों में 3 रन बना सके। 5 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्‍कोर 10/1। एडेन मार्करम 7* और केशव महाराज 0* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

JAN 11, 2022 21:06 IST

एल्‍गर-मार्करम ने की पारी की शुरूआत

भारत की पहली पारी 223 रन पर समेटने के बाद दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो चुकी है। डीन एल्‍गर और एडेन मार्करम पारी की शुरूआत करने आए हैं। 2 ओवर का खेल हो चुका है, जिसमें प्रोटियाज टीम ने बिना विकेट गवाएं 3 रन बना लिए हैं। कप्‍तान डीन एल्‍गर 2* और एडेन मार्करम 1* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। भारत की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने पहला ओवर मेडन डाला था जबकि उमेश यादव ने दूसरा ओवर करते हुए 3 रन खर्च किए।

JAN 11, 2022 20:46 IST

एनगिडी ने भारत की पारी का अंत किया

लुंगी एनगिडी ने मोहम्‍मद शमी (7) को टेंबा बावुमा के हाथों कैच आउट कराकर भारत की पहली पारी का अंत किया। भारत की पहली पारी 77.3 ओवर में 223 रन पर सिमटी। उमेश यादव 4 रन बनाकर नाबाद रहे। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा ने चार विकेट लिए। मार्को जानसेन ने तीन विकेट लिए। डुआने ओलीवर, लुंगी एनगिडी और केशव महाराज को एक-एक सफलता मिली।

JAN 11, 2022 20:43 IST

उमेश-शमी क्रीज पर डटे

उमेश यादव और मोहम्‍मद शमी भारत को सम्‍मानजनक स्‍कोर तक पहुंचाने में जुटे हुए हैं। 77 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 223/9। उमेश यादव 4* और मोहम्‍मद शमी 7* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

JAN 11, 2022 20:27 IST

रबाडा ने कोहली का विकेट लिया

कगिसो रबाडा छा गए। 73वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्‍होंने भारत का सबसे बड़ा विकेट लिया। रबाडा ने शॉर्ट गति की गेंद डाली, जिस पर कोहली ने ऑफ साइड में शॉट खेलने का प्रयास किया। गेंद उनके बल्‍ले के किनारे पर लगकर विकेटकीपर के हाथों में गई। कोहली की शानदार पारी का अंत हुआ। भारतीय कप्‍तान ने 201 गेंदों में 12 चौके और एक छक्‍के की मदद से 79 रन बनाए। 73 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 212/9। उमेश यादव 0* और मोहम्‍मद शमी 1* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JAN 11, 2022 20:16 IST

रबाडा का कमाल

रबाडा ने शॉर्ट बॉल डालकर जसप्रीत बुमराह का शिकार किया। रबाडा की शॉर्ट बॉल पर बुमराह डिफेंस करने गए, लेकिन उनके बल्‍ले का किनारा लेकर गेंद स्लिप में गई, जहां एल्‍गर ने दूसरी स्लिप में कैच लपका। बुमराह ने 9 गेंदें खेली, लेकिन खाता नहीं खोल सके। 71 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 210/8। विराट कोहली 78* और उमेश यादव 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JAN 11, 2022 20:08 IST

केशव महाराज ने ठाकुर को किया आउट

शार्दुल ठाकुर को केशव महाराज ने शॉर्ट कवर्स में पीटरसन के हाथों कैच आउट कराकर भारत को सातवां झटका दिया है। शार्दुल ठाकुर ने 9 गेंदों में एक चौके और एक छक्‍के की मदद से 12 रन बनाए। विराट कोहली एक छोर पर डटे हुए हैं। देखना दिलचस्‍प होगा कि वो अपने शतक का सूखा समाप्‍त करने में कामयाब हो पाते हैं या नहीं। 68 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 205/7। जसप्रीत बुमराह 0* और विराट कोहली 73* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JAN 11, 2022 19:49 IST

अश्विन 2 रन बनाकर आउट

इस समय भारत की पूरी पारी कप्‍तान विराट कोहली पर टिकी हुई है। पंत के बाद रविचंद्रन अश्विन भी जल्‍दी आउट हो गए। मार्को जानसेन ने अश्विन को विकेटकीपर वेरेनी के हाथों कैच आउट कराया। अश्विन ने 10 गेंदों में 2 रन बनाए। 63 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 175/6। कप्‍तान विराट कोहली 56* और शार्दुल ठाकुर 0* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JAN 11, 2022 19:41 IST

विराट का पचासा, पंत लौटे पवेलियन

टीम इंडिया के कप्‍तान विराट कोहली ने तीसरे टेस्‍ट में दमदार वापसी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। वही मार्को जानसेन ने ऋषभ पंत को पीटरसन के हाथों कैच आउट कराकर भारत को पांचवां झटका दिया। पंत ने 50 गेंदों में चार चौके की मदद से 27 रन बनाए। 62 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 175/5।  रविचंद्रन अश्विन 1* और विराट कोहली 54* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JAN 11, 2022 18:57 IST

टी टाइम - कोहली-पंत पर निर्भर भारत

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे टेस्‍ट के पहले दिन का टी टाइम हो चुका है। कप्‍तान कोहली और पंत क्रीज पर जमे हुए हैं। 54 ओवर में भारत का स्‍कोर 141/4। विराट कोहली 40* और ऋषभ पंत 12* रन बनाकर खख्‍ेल रहे हैं।

JAN 11, 2022 18:34 IST

कोहली-पंत पर बड़ी जिम्‍मेदारी

विराट कोहली और ऋषभ पंत पर भारतीय पारी को संभालने की बड़ी जिम्‍मेदारी है। 52 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और टीम इंडिया ने 4 विकेट खोकर 139 रन बना लिए हैं। कप्‍तान कोहली 40* और ऋषभ पंत 10* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

JAN 11, 2022 17:55 IST

रबाडा ने किया रहाणे का शिकार

कगिसो रबाडा ने 43वें ओवर की पहली ही गेंद पर अजिंक्‍य रहाणे को आउट करके भारत को चौथा झटका दिया है। रबाडा ने ऑफ स्‍टंप के पास कसी हुई लेंथ पर गेंद डाली, जो रहाणे के बल्‍ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में गई। रहाणे ने रिव्‍यु लिया, लेकिन इसका कोई फायदा नहीं हुआ। भारत के लिए तगड़ा झटका। अजिंक्‍य रहाणे ने 12 गेंदों में दो चौके की मदद से 9 रन बनाए। भारत ने 43 ओंवर में 4 विकेट खोकर 120 रन बना लिए हैं। विराट कोहली 29* और ऋषभ पंत 4* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JAN 11, 2022 17:46 IST

रहाणे-कोहली पर बड़ी जिम्‍मेदारी

टीम इंडिया की नजरें पहली पारी में विशाल स्‍कोर बनाने पर है, जिसके लिए विराट कोहली और अजिंक्‍य रहाणे का क्रीज पर जमना जरूरी है। 42 ओवर में भारतने तीन विकेट खोकर 116 रन बना लिए हैं। कप्‍तान विराट कोहली 29* और अजिंक्‍य रहाणे 9* रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं।

JAN 11, 2022 17:28 IST

पुजारा 43 रन बनाकर लौटे पवेलियन

मार्को जानसेन ने 38वें ओवर में टीम इंडिया को जोरदार झटका दिया। जानसेन ने एंगल बनाकर अंदर की तरफ गेंद डाली, जो पुजारा के बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर विकेटकीपर के हाथों में गई। चेतेश्‍वर पुजारा ने 77 गेंदों में सात चौके की मदद से 43 रन बनाए। उन्‍होंने कोहली के साथ अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की। 38 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 99/3। अजिंक्‍य रहाणे 4* और कप्‍तान विराट कोहली 17* रन बनाकर खेल रहे हैं।

JAN 11, 2022 17:02 IST

एनगिडी ने फिर की कसी हुई गेंदबाजी

एनगिडी ने कसी हुई गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 33वें ओवर पुजारा को मेडन फेंका। एनगिडी ने अभी तक 8 ओवर डाले हैं, जिसमें से चार मेडन गए हैं।

IND vs SA Live Score: भारत 81/2 (33 ओवर)

JAN 11, 2022 16:58 IST

ओलिवियर ने किफायती ओवर डाला

ओलिवियर सटीक लाइन लेंथ पर गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने 32वें ओवर में भी किफायती बॉलिंग की। उन्होंने ओवर में महज एक रन दिया, जिसे पुजारा ने बनाया।

IND vs SA Live Score: भारत 81/2 (32 ओवर)

JAN 11, 2022 16:54 IST

एनगिडी ने कोहली को मेडन ओवर फेंका

एनगिडी ने 31वें ओवर में कसी हुई गेंदबाज की औऱ कप्तान कोहली को कोई रन नहीं लेने दिया। उन्होंने चार गुड लेंथ गेंद और 2 फुलर फेंकी। 

IND vs SA Live Score: भारत 80/2 (31 ओवर)

JAN 11, 2022 16:50 IST

ओलिवियर को फिर मिली गेंद

कप्तान एल्गर ने तेज गेंदबाज ओलिवियर को फिर गेंदबाजी के लिए बुलाया है। ओलिवियर ने 30वें ओवर किया और एक रन दिया। पुजारा 30 और कोहली 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

IND vs SA Live Score: भारत 80/2 (30 ओवर)

JAN 11, 2022 16:47 IST

पुजारा ने बेहतरीन कवर ड्राइव लगाया

पुजारा (30*) ने एनगिडी द्वारा फेंके गए 29वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका जड़ा। उन्होंने फुलर पर बेहतरीन कवर ड्राइव लगाया। 

IND vs SA Live Score: भारत 79/2 (29 ओवर)

JAN 11, 2022 16:43 IST

दूसरे सत्र का खेल हुआ शुरू

दूसरे सत्र का खेल शुरू हो चुका है। मेजबान टीम के कप्तान एल्गर ने लंच ब्रेक के बाद पहला ओवर एनगिडी को थमाया।

JAN 11, 2022 16:07 IST

भारत का लंच ब्रेक तक स्कोर 75/2

28 ओवर का खेल समाप्त होने के बाद लंच ब्रेक की घोषणा कर दी गई है। पुजारा 26 और कोहली 15 रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों के बीच 42 रन की साझेदारी हो चुकी है। भारत ने पहले सत्र में 2 विकेट गंवाकर 75 रन जुटाए। मेहमान टीम ने केएल राहुल (12) और मयंक अग्रवाल (15) के विकेट खोए। 

IND vs SA Live Score: भारत 75/2 (28 ओवर)

JAN 11, 2022 15:58 IST

रबाडा ने किफायती ओवर डाला

रबाडा ने 27वें ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ एक रन दिया, जिसे पुजारा ने पांचवीं गेंद पर बनाया। 

IND vs SA Live Score: भारत 68/2 (27 ओवर)

JAN 11, 2022 15:54 IST

जेनसेन ने 26वें ओवर में दिया एक रन

जेनसेन ने 26वें ओवर में सिर्फ एक रन खर्च किया। पुजारा ने दूसरी गेंद पर एक रन बनाया। पुजारा 21 और कोहली 13 के निजी स्कोर पर हैं।

IND vs SA Live Score: भारत 67/2 (26 ओवर)

JAN 11, 2022 15:51 IST

कोहली ने ठोका शानदार चौका

विराट कोहली (13*) ने रबाडा द्वारा फेंके गए 25वें ओवर की चौथी गेंद पर शानदार चौका ठोका। कोहली ने फुल लेंथ गेंद को बेहतरीन टाइमिंग के साथ डीप एक्स्ट्रा कवर पर चार रन के लिए भेजा। 

IND vs SA Live Score: भारत 66/2 (25 ओवर)

JAN 11, 2022 15:45 IST

पुजारा ने अपनी पारी का तीसरा चौका जड़ा

पुजारा (21*) ने अपनी पारी में तीसरे चौका जड़ा है। उन्होंने 24वें ओवर की चौथी गेंद को फाइन लेग की दिशे में चार रन के लिए भेजा। यह ओव एनगिडी ने किया। 

IND vs SA Live Score: भारत 57/2 (24 ओवर)

JAN 11, 2022 15:42 IST

जेनसेन ने कोहली को तीसरे ओवर मेडन डाला

विराट कोहली लंबे कद के गेंदबाज जेनसेन के खिलाफ बेहद संभलकर खेल रहे हैं। जेनसेन ने कोहली को तीसरे ओवर मेडल डाला है। जेनसेन ने 23वें ओवर में भी कोई रन नहीं दिया।

IND vs SA Live Score: भारत 53/2 (23 ओवर)

JAN 11, 2022 15:36 IST

टीम इंडिया का पचासा कंप्लीट

भारतीय टीम का पचासा कंप्लीट हो गया है। भारत ने 128 गेंदों में यह आंकड़ा छुआ। मेहमान टीम को इस दौरान 4 एक्सट्रा रन मिले। पुजारा (17*) और कोहली (5*) ने मोर्चा संभाल रखा है।

IND vs SA Live Score: भारत 53/2 (22 ओवर)

JAN 11, 2022 15:35 IST

जेनसेन ने कोहली को फिर मेडल ओवर किया

जेनसेन ने एक बार फिर कोहली मेडन ओवर किया है। उन्होंने 21वें ओवर कसी हुई गेंदबाजी की। 

IND vs SA Live Score: भारत 49/2 (21 ओवर)

JAN 11, 2022 15:31 IST

पुजारा ने एनगिडी पर चौका मारा

पुजार ने 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका मारा। उन्होंने मिली मिडिल स्टंप पर आई गेंद को फ्लिक किया, जो डीप स्क्वेयर लेग की दिशा में सीमा पार गई। पुजारा 14 और कोहली 4 रन बनाकर टिके हैं।

IND vs SA Live Score: भारत 49/2 (20 ओवर)

JAN 11, 2022 15:28 IST

कोहली ने चौके के साथ खाता खोला

विराट कोहली ने आखिरकार अपना खाता खोल लिया है। उन्होंने 16वीं गेंद पर चौका जड़ा। उन्होंने शानदार कवर ड्राइव लगाया।

IND vs SA Live Score: भारत 45/2 (19 ओवर)

JAN 11, 2022 15:28 IST

एनगिडी ने फिर रन खर्च नहीं किया

लुंगी एनगिडी ने 18वें ओवर में भी रन खर्च नहीं किया। उन्होंने पुजारा को मेडल ओवर किया। 

IND vs SA Live Score: भारत 41/2 (18 ओवर)

JAN 11, 2022 15:28 IST

जेनसेन ने कोहली को मेडन ओवर फेंका

जेनसेन ने कोहली को 17वें ओवर मेडन फेंका। कोहली धैर्य के साथ पिच को भांप रहे हैं। उन्होंने 14 गेंदों में कोई रन नहीं बनाया है।

IND vs SA Live Score: भारत 41/2 (17 ओवर)

JAN 11, 2022 15:28 IST

एनगिडी ने अपना पहला ओवर मेडन डाला 

तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने 16वें ओवर में कोई रन खर्च नहीं किया। उन्होंने पुजारा को मेडन ओवर डाला। यह उनका पहला ओवर था। 

IND vs SA Live Score: भारत 41/2 (16 ओवर)

JAN 11, 2022 15:28 IST

एल्गर ने मार्को जेनसेन को थमाई गेंद

14 ओवर तक रबाडा और ओलिवियर से गेंदबाजी करवाने के बाद कप्तान एल्गर ने मार्को जेनसेन को गेंद थमाई। जेनसेन ने 15वें ओवर में तीन रन खर्च किए। पुजारा 11 गेंदों में 10 रन बनाकर क्रीज पर हैं। कोहली का 9 गेंद खेलने के बाद भी शून्य पर हैं।

IND vs SA Live Score: भारत 41/2 (15 ओवर)

JAN 11, 2022 15:28 IST

पुजारा ने ओलिवियर पर लगाया चौका

पुजारा ने ओलिवियर द्वारा डाले गए 14वें ओवर की चौथी गेंद पर चौका लगाया। पुजारा 7 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। वहीं, कप्तान विराट कोहली का खाता खुलना बाकी है।

IND vs SA Live Score: भारत 38/2 (14 ओवर)
 

JAN 11, 2022 14:58 IST

मयंक भी सस्ते में पवेलियन लौट

भारत का दूसरा विकेट सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा है। मयंक 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए। उन्हें रबाडा ने एडेन मार्कराम के हाथों कैच कराया। मयंक चौथे स्‍टंप पर फुलर गेंद को डिफेंस करना चाहते थे पर गेंद बल्‍ले का बाहरी किनारा लेकर दूसरी स्लिप में खड़े मार्कराम के पास चली गई। मयंक ने 35 गेंदों में 3 चौकों की मदद  से 15 रन बनाए।

IND vs SA Live Score: भारत 33/2 (13 ओवर)
 

JAN 11, 2022 14:53 IST

राहुल बने ओलिवियर का शिकार

भारत को पहला झटका केएल राहुल के तौर पर लगा है। राहुल को ओलिवियर ने 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। वह ऑफ स्‍टंप के करीब बैक ऑफ लेंथ को रोकने के चक्कर में विकेट के पीछ कैच लपके गए। उन्होंने 35 गेंदों में 1 चौके के जरिए 12 रन बनाए। राहुल ने पहले विकेट के लिए मयंक के साथ 31 रन जोड़े। 

IND vs SA Live Score: भारत 33/1 (12 ओवर)
 

JAN 11, 2022 14:46 IST

लगातार तीसरा ओवर में मेडन

11वें ओवर में भी दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत को कोई रन नहीं लेने दिया। रबाडा ने मयंक को मेडन ओवर फेंका।

IND vs SA Live Score: India 31/0 (11 ओवर)

JAN 11, 2022 14:45 IST

10 ओवर में भी कोई रन नहीं बना

नौवें के बाद दसवें ओवर में भी कोई रन नहीं बना। ओलिवियर ने राहुल को मेडल ओवर किया। 

IND vs SA Live Score: भारत 31/0 (10 ओवर)

JAN 11, 2022 14:37 IST

रबाडा ने मयंक को मेडल ओवर फेंका

रबाडा ने नौवें ओवर में मयंक पर शिकंजा कसा और कोई रन हीं बनाने दिया। ऑफ स्‍टंप पर गुड लेंथ बॉलिंग की। 

IND vs SA Live Score: भारत 31/0 (9 ओवर)

JAN 11, 2022 14:36 IST

ओलिवियर ने की किफायती गेंदबाजी

ओलिवियर ने आठवें ओवर में किफायती गेंदबाजी की। उन्होंने सिर्फ दो रन दिए, जो राहुल ने पहली गेंद पर दौड़कर लिए। राहुल 12 और मयंक 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

IND vs SA Live Score: भारत 31/0 (8 ओवर)

JAN 11, 2022 14:29 IST

रबाडा के ओवर में आए दो चौके

रबाडा ने सातवें ओवर में दो चौके समेत कुल 9 रन खर्च किए। राहुल ने दूसरी और मयंक ने पांचवीं गेंद को  बाउंड्री के पार भेजा।

IND vs SA Live Score: भारत 29/0 (7 ओवर)

JAN 11, 2022 14:27 IST

मयंक ने ओलिवियर पर जमाया चौका

मयंक ने छठे ओवर की तीसरी गेंग पर चौका जमाया। उन्होंने ओलिवियर द्वारा स्‍टंप के करीब फुलर गेंद को मिडऑफ की दिशा में सीमा पार भेजा।

IND vs SA Live Score: भारत 20/0 (6 ओवर)

JAN 11, 2022 14:21 IST

5 ओवर में भारत ने बनाए 15 रन

5 ओवर का खेल खत्म होने के बाद भारत का स्कोर 15/0 है। मयंक 7 और राहुल 4 रन बनाकर टिके हैं। भारत को 4 रन अतिरिक्त के मिले।

JAN 11, 2022 14:17 IST

ओलिवियर ने फिर मेडन ओवर किया

ओलिवियर ने एक बार फिर मेडन ओवर किया है। उन्होंने चौथे ओवर में राहुल को एक भी रन नहीं लेने दिया। 

JAN 11, 2022 14:15 IST

तीसरे ओवर में बाल-बाल बचे मयंक

रबाडा द्वारा फेंके गए तीसरे ओवर में मंयक आउट होने से बाल-बाल बचे। ओवर की तीसरी गेंद पर मयंक के बल्‍ले का बाहरी किनारा लगा और तीसरी स्लिप में उनका  कैच छूट गया। राहुल तीन और मयंक 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

JAN 11, 2022 14:09 IST

ओलिवियर ने दूसरा ओवर मेडल डाला

तेज गेंदबाज डुआने ओलिवियर ने दूसरे ओवर में कोई रन नहीं दिया। उन्होंने ओपनर मयंक अग्रवाल को मेडल ओवर डाला।

JAN 11, 2022 14:06 IST

कगिसो रबाडा के पहले ओवर में 6 रन

रबाडा ने पहले ओवर में 6 रन दिए। राहुल ने दो रन दौड़कर लिए जबकि 4 रन बाई के मिले। बता दें कि रबाडा अपने करियर का 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं।

JAN 11, 2022 14:00 IST

पारी का आगाज करने आए राहुल और मयंक

भारतीय पारी का आगाज करने के लिए केएल राहुल और मयंक अग्रवाव आए हैं। दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी आक्रमण की कमान कगिसो रबाडा संभाल रहे हैं।

JAN 11, 2022 13:56 IST

कोहली का टेस्ट में टॉस रिकॉर्ड 

विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 12 टेस्ट में से 10 में टॉस जीते हैं। उनका टॉस जीत प्रतिशत 83.3 है। वहीं, कोहली ने अन्य टीमों के खिलाफ 56 टेस्ट में से 21 टॉस अपने नाम किए हैं। उनका अन्य के सामने टॉस जीत प्रतिशत 37.5 है।

JAN 11, 2022 13:50 IST

टॉस गंवाने के बाद क्या बोले एल्गर?

टॉस गंवाने के बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एल्गर ने कहा कि आदर्श रूप से तो आप इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करना चाहते हैं। लेकिन मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए यहां पहले गेंदबाजी करना बुरा नहीं है।

JAN 11, 2022 13:39 IST

भारतीय टीम में हुए दो बदलाव

भारत की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हुए हैं। विराट कोहली की वापसी के बाद हनुमा विहारी को बाहर बैठना पड़ा है। कोहली पीठ में जकड़ने की वजह से दूसरे टेस्ट में मैदान पर नहीं उतरे थे। वहीं, मोहम्मद सिराज के अनफिट होने के कारण उमेश यादव को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है।

JAN 11, 2022 13:37 IST

भारत की प्लेइंग इलेवन:

विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव।

JAN 11, 2022 13:36 IST

दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन

डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्कराम, कीगन पीटरसन, स्सी वैन डेर डूसन, तेम्बा बावुमा, काइल वेरेन्ने (विकेटकीपर), मार्को जानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, डुआने ओलिवियर, लुंगी एनगिडी।

JAN 11, 2022 13:35 IST

भारत ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग

भारत ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया है। कोहली ने टॉस के बाद कहा कि हमने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मौसम को कंट्रोल नहीं कि जा सकता। वैसे, इस मैदान पर रन बनाने अच्छा साबित होता रहा है।

JAN 11, 2022 13:22 IST

'सिराज को लेकर जोखिम नहीं ले सकते'

कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज तीसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं होंगे। उन्होंने कहा, 'सिराज पैर की मांसेपेशियों की चोट से उबर रहा है जो उसे पिछले मैच में लगी थी और वर्तमान में मुझे नहीं लगता कि वह तीसरे टेस्ट में मैदान पर उतरने के लिए मैच फिट है।'
 

JAN 11, 2022 13:11 IST

जानें, पिच और मौसम का हाल

तीसरे टेस्ट मैच की पिच और मौसम का मिजाज जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

कैसी होगी भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे टेस्ट की पिच-मौसम?

JAN 11, 2022 12:57 IST

भारत ने न्यूलैंड्स में टेस्ट मैच नहीं जीता

भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ न्यूलैंड्स स्टेडियम में कभी टेस्ट नहीं जीता है। भारत ने यहां 5 टेस्ट खेले और तीन में हार का सामना किया जबकि दो ड्रॉ पर छूटे। 
 

JAN 11, 2022 12:42 IST

भारत-दक्षिण अफ्रीका में कांटे की टक्कर

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 41 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें कांटे की टक्कर देखने को मिली है। भारत ने 15 और दक्षिण अफ्रीका ने 16 मैचों में जीत हासिल की। वहीं, 10 मुकाबले ड्रॉ हो गए। 

JAN 11, 2022 12:33 IST

भारत का टेस्ट स्क्वाड

विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, इशांत शर्मा, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर, प्रियांक पांचाल, हनुमा विहारी, श्रेयस अय्यर।
 

JAN 11, 2022 12:26 IST

दक्षिण अफ्रीका का टेस्ट स्क्वाड

डीन एल्गर (कप्तान), एडेन मार्करम, कीगन पीटरसन, रस्सी वैन डेर ड्यूसेन, तेम्बा बावुमा, काइल वेरेन्ने (विकेटकीपर),सरेल इरवी, जॉर्ज लिंडे, मार्को जेनसेन, वियान मुल्डर, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, बेउरन हेंड्रिक्स, केशव महाराज, ग्लेनटन स्टुरमैन,  सिसांडा मगला,  रेयान रिकेल्टन, डुआने ओलिवर और प्रेनेलन सुब्रेयन।