शहर

भूख ने किया बेबस... खाने की तलाश में सड़क पर भटकता दिखा हाथी, ट्रकों को रोककर की ऐसी हरकत

ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में कोईडा बनखंड क्षेत्र की सागरगढ़-मंडीजोड़ा रोड पर एक हाथी अचानक ट्रकों के सामने आ गया। जिसे देखकर ट्रक ड्राइवरों ने गाड़ियां रोक दी। जिसके बाद हाथी ने उन ट्रकों की तलाशी अपनी सूंड से ली। हाथी भूख से बेहाल था और इन ट्रकों में खाना तलाश रहा था।

Image

हाथी ने सूंड से ली ट्रक की तलाशी

भूख सिर्फ इंसानों को ही नहीं, बल्कि जानवरों को भी अलग कदम उठाने पर मजबूर कर देती है। ओडिशा में भी कुछ ऐसा ही मामला देखने को मिला। जहां एक विशाल जीव को भूख ने जंगल से बाहर आकर खाना तलाशने पर मजबूर कर दिया। दरअसल ओडिशा के सुंदरगढ़ में भूख से बेचैन एक हाथी खाने की तलाश में भटकता हुए सड़क पर आ गया। जहां उसने ट्रकों को रोककर उनकी तलाशी ली, ताकि उसे कुछ खाने के लिए मिल जाए।

झुंड से अलग होकर सड़क पर आया हाथी

सुंदरगढ़ जिले में कोईडा बनखंड क्षेत्र की सागरगढ़-मंडीजोड़ा रोड पर एक अकेला हाथी भोजन खोजता हुआ नजर आया। बताया गया कि वह भूख के चलते जंगल में अपने झुंड से अलग होकर भोजन की तलाश में निकल गया। जब वह जंगल से भटककर सड़क पर आया, तब उसी समय रोड से एल्युमीनियम लेकर जा रहे ट्रक वहां से गुजर रहे थे। हाथी अचानक से इन ट्रकों के सामने आ गया।

हाथी ने सूंड से ट्रक की तलाशी ली

हाथी को ट्रक के सामने देखकर ड्राइवरों से गाड़ियों को रोक दिया। जिसके बाद हाथी ने बिना घबराए अपने सूंड से ट्रक की तलाशी लेनी शुरू कर दी। हाथी इन ट्रकों से कुछ खाने की चीज तलाश रहा था, जिससे वह अपनी भूख मिटा सके। तलाशी के दौरान हाथी को एक ट्रक में एक बोरी नजर आई, जिससे उसने तुरंत ट्रक से नीचे गिरा दिया और सूंड से बैग को खोलने लगा। इस नजारे ने ट्रक ड्राइवरों के साथ ही राहगीरों को भी चौंका दिया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article