शहर

West Delhi Lok Sabha Chunav Parinam 2024: भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत की बंपर जीत, करीब दो लाख वोटों से हारे महाबल मिश्रा

West Delhi Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Mahabal Mishra Vs Kamaljeet Sehrawat who will win in West Delhi: पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत ने जीत दर्ज की। उन्होंने महाबल मिश्रा को हराया है।

Image

पश्चिम दिल्ली लोकसभा चुनाव का रिजल्ट

Photo : Times Now Digital

West Delhi Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Mahabal Mishra Vs Kamaljeet Sehrawat who will win in West Delhi: पश्चिमी दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी कमलजीत सहरावत ने बंपर जीत दर्ज की है। उन्होंने आप के उम्मीदवार महाबल मिश्रा को करीब दो लाख वोटों से हराया है। भाजपा उम्मीदवार को 842658 वोट मिले, जबकि आप के उम्मीदवार को 643645 मत प्राप्त हुए।

West Delhi लोकसभा सीट के रिजल्ट के ताजा अपडेट -

  • पश्चिमी दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत ने जीत दर्ज की।
  • पश्चिमी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी सहरावत 131988 वोटों से आगे।
  • पश्चिमी दिल्ली में भाजपा उम्मीदवार कमलजीत सहरावत 85,831 वोट से आगे।
  • मतगणना पिछले दो घंटे से चल रही है और पश्चिमी दिल्ली में भाजपा को बढ़त हासिल है।
  • पश्चिम दिल्ली सीट पर भाजपा उम्मीदवार को बढ़त
  • पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट के लिए मतगणना शुरू
  • पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर कुल 24 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं।
  • पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर महाबल मिश्रा और कमलजीत सेहरावत के बीच सीधा मुकाबला है।
  • इस सीट पर महाबल मिश्रा मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं।
  • महाबल मिश्रा 1997 से 2022 तक कांग्रेस नेता रह चुके हैं।
  • साल 2022 में महाबल मिश्रा ने AAP का दामन थामा और उन्हें 2024 में पश्चिम दिल्ली से उम्मीदवार बनाया गया है।
  • महाबल मिश्रा को इस बार कांग्रेस का भी समर्थन हासिल है।
  • सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी

पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की लिस्ट

  1. महाबल मिश्रा - AAP
  2. कमलजीत सहरावत - भाजपा
  3. अंजू शर्मा - निर्दलीय
  4. कपिल मारवाह - निर्दलीय
  5. जरनैल सिंह - निर्दलीय
  6. राम नारायण मोहंती - निर्दलीय
  7. सबीर खान - निर्दलीय
  8. विशाखा - बसपा
  9. रवि - निर्दलीय
  10. अमित कुमार सिंह - राष्ट्रीय सुरक्षा पार्टी
  11. ओम प्रकाश नारायण - आपकी अपनी पार्टी (पीपल्स)
  12. चमन लाल वर्मा - समाज विकास क्रांति पार्टी
  13. प्रमोद कुरील - बहुजन नेशनल पार्टी (अंबेडकर)
  14. मीना उज्जैनवाल - पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
  15. उमा शंकर तिवारी - भारतीय महासंघ पार्टी
  16. उमेश चौहान - राष्ट्रीय राष्ट्रवादी पार्टी
  17. चरणजीत सिंह - ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक
  18. जय रमन - सर्वलोकित समाज पार्टी
  19. दीपक शर्मा - भारतीय जन जागृति पार्टी
  20. मधु - अखिल भारतीय परिवार पार्टी
  21. सुनील मेघवाल - अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
  22. रमेश कुमार जैन (निर्भीक) - गरीब आदमी पार्टी
  23. एजे राजन - नवरंग कांग्रेस पार्टी
  24. राजीव कांत मिश्रा - निर्दलीय

लोकसभा चुनाव 2019 का हाल

पिछले लोकसभा चुनाव में पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट भाजपा नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय साहिब सिंह वर्मा के बेटे परवेश साहिब सिंह वर्मा ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े महाबल मिश्रा को हराया था। तब परवेश वर्मा को 8 लाख, 65 हजार से अधिक यानी कुल 60.05 फीसद वोट मिले थे। महाबल मिश्रा ने 2 लाख, 87 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए थे।

2014 लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव 2024 में यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला था। भाजपा की ओर से परवेश वर्मा उम्मीदवार थे, जबकि कांग्रेस ने महाबल मिश्रा और आम आदमी पार्टी ने 2009 में गृहमंत्री पी.चिदम्बरम की ओर जूता उछालने वाले पूर्व पत्रकार जरनैल सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था। परवेश वर्मा ने 6 लाख, 51 हजार से अधिक वोट हासिल कर जीत दर्ज की। दूसरे नंबर पर AAP के जरनैल सिंह रहे, जिन्हें 3 लाख, 82 हजार से ज्यादा वोट मिले। महाबल मिश्रा को 1 लाख, 93 हजार वोटों के साथ तीसरे नंबर पर संतोष करना पड़ा था।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article