शहर

North West Delhi Lok Sabha Chunav Parinam 2024 Live: भाजपा के योगेंद्र चंदौलिया की जीत, करीब तीन लाख वोटों से उदित राज हारे

North West Delhi Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Udit Raj vs Yogender Chandoliya who will win in North West Delhi: भाजपा के योगेंद्र चंदौलिया ने करीब तीन लाख वोटों से कांग्रेस के उदित राज को हराया है। योगेंद्र चंदौलिया को 866483 वोट मिले।

Image

उत्तर पश्चिम दिल्ली में किसका पलड़ा भारी, ताजा अपडेट

Photo : Times Now Digital

North West Delhi Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Udit Raj vs Yogender Chandoliya who will win in North West Delhi: उत्तर पश्चिमी दिल्ली से भाजपा के प्रत्याशी योगेंद्र चंदौलिया ने भारी मतों से जीत दर्ज की। उन्होंने करीब तीन लाख वोटों से कांग्रेस के उदित राज को हराया है। योगेंद्र चंदौलिया को 866483 वोट मिले, जबकि उदित राज को 575634 वोट प्राप्त हुए।

उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट की मतगणना का पल-पल का हाल

  • भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदौलिया जीते। कांग्रेस के उदित राज हारे।
  • भाजपा उम्मीदवार योगेंद्र चंदौलिया 184860 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार 1,19,253 वोट से आगे।
  • मतगणना पिछले दो घंटे से चल रही है और उत्तर-पश्चिम दिल्ली में भाजपा को बढ़त हासिल है।
  • उत्तर-पश्चिम दिल्ली सीट पर भाजपा उम्मीदवार को बढ़त
  • उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट के लिए मतगणना शुरू
  • उत्तर-पश्चिम दिल्ली की लोकसभा सीट पर 25 मई को छठे चरण में मतदान हुआ था।
  • कांग्रेस उम्मीदवार उदित राज, साल 2014 में भाजपा के टिकट पर यहां से जीत चुके हैं।
  • पिछले चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हंस राज हंस ने यहां से बड़ी जीत दर्ज की थी।
  • 2008 में हुए परिसीमन के बाद यह सीट अस्तित्व में आयी थी और 2009 में कांग्रेस नेता कृष्णा तीरथ ने यहां से जीत दर्ज की थी।
  • सुबह 8 बजे से यहां मतगणना की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी

North West Delhi लोकसभा सीट के प्रत्याशियों की लिस्ट

  1. अदिति - निर्दलीय
  2. एडवोकेट कृपाल - प्रबुद्ध रिपब्लिकन पार्टी
  3. एडवोकेट डॉ. महेंद्र सिंह चुरियाना - बहुजन द्रविड़ पार्टी
  4. एडवोकेट सतीश चंद्र - अंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया
  5. चंद्रपाल सोनी - निर्दलीय
  6. हरि किशन (मैकेनिक) - निर्दलीय
  7. के एम काजल - पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी
  8. खिलखिलाकर - बहुजन शोषित समाज संघर्ष समता पार्टी
  9. नंद राम बागड़ी - वोटर्स पार्टी इंटरनेशनल
  10. नरेश कुमार - राष्ट्रीय समाज पक्ष
  11. नरेश कुमार - निर्दलीय
  12. परमेंद्र मांझी - निर्दलीय
  13. पूजा (भगतानी) - भारतीय जन जागृति पार्टी
  14. प्रदीप कुमार - निर्दलीय
  15. प्रवीण गौतम - नवरंग कांग्रेस पार्टी
  16. प्रीति समन - अधिकार पार्टी
  17. पुष्पा नागरा - निर्दलीय
  18. राजेंद्र सूद - आम जनशक्ति पार्टी
  19. संजय कुमार सिवाल - राष्ट्रीय जनशक्ति पार्टी (सेक्युलर)
  20. सत्य प्रकाश उत्तराखंडी - निर्दलीय
  21. श्याम भारतीय - गरीब आदमी पार्टी
  22. सुभाष - असंख्य समाज पार्टी
  23. सुरेश कुमार - पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
  24. उदित राज - कांग्रेस
  25. विजय बौद्ध - बसपा
  26. योगेंद्र चंदोलिया - भाजपा

साल 2019 लोकसभा चुनाव का हाल

पिछले लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पंजाबी सूफी सिंगर हंस राज हंस ने चुनाव लड़ा और बड़ी जीत दर्ज की। हंस राज हंस को यहां कुल 8 लाख, 48 हजार से अधिक वोट मिले थे, जो 60 फीसद से ज्यादा थे। आम आदमी पार्टी के गुगन सिंह रंगा दूसरे नंबर पर रहे और उन्हें कुल 2 लाख, 94 हजार वोट ही मिले। कांग्रेस उम्मीदवार राजेश लिलोठिया को 2 लाख, 36 हजार से कुछ ज्यादा मतों के साथ तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।

2014 लोकसभा चुनाव में कौन जीता?

2014 में देशभर में मोदी लहर थी और उस लहर में यह सीट कांग्रेस से छिटकर भाजपा की झोली में आ गिरी। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा की तरफ से उदित राज ने इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था, जो 2024 में कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। साल 2014 में भाजपा उम्मीदवार उदित राज को 6 लाख, 29 हजार से अधिक मत मिले थे। दूसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी की राखी बिड़ला रहीं, जिन्होंने 5 लाख, 23 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए। साल 2009 में यहां से जीतने वाली कांग्रेस उम्मीदवार कृष्णा तीरथ 1 लाख, 57 हजार वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहीं।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article