शहर

Chandni chowk Lok Sabha Election Result 2024: चांदनी चौक लोकसभा से भाजपा के प्रवीण खांडेलवाल की जीत, कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल हारे

Chandni chowk Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Praveen Khandelwal vs Jai Prakash Agarwal who will win in Chandni chowk: दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा के प्रवीण खांडेलवाल ने जीत दर्ज की। उन्होंने कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल को हराया है।

Image

चांदनी चौक के चुनाव परिणाम का क्या है हाल

Photo : Times Now Digital

Chandni chowk Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Praveen Khandelwal vs Jai Prakash Agarwal who will win in Chandni chowk: दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खांडेलवाल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल को हराया है। प्रवीण खांडेलवाल को 516496 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के उम्मीदवार को 427171 मत मिले।

बता दें कि दिल्ली की सभी सात सीटों पर लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 25 मई को मतदान हुआ था। 19 अप्रैल से शुरू हुआ लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) का सिलसिला, 1 जून 2024 को सातवें चरण के साथ सम्पन्न हुआ। दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट हमेशा से ही सबकी नजरों में रहती है। इस बार भाजपा ने यहां से प्रवीण खंडेलवाल (Praveen Khandelwal) को अपना उम्मीदवार बनाया था, जबकि कांग्रेस ने जय प्रकाश अग्रवाल (JP Agrawal) को टिकट दिया था। इन दोनों सहित चांदनी चौक लोकसभा सीट के लिए कुल 25 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे थे।

चांदनी चौक लोकसभा सीट मतगणना लाइव अपडेट

  • भाजपा के प्रवीण खांडेलवाल ने जीत दर्ज की।
  • भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल 33882 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • चांदनी चौक लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार 32,436 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • मतगणना पिछले दो घंटे से चल रही है और दिल्ली की चांदनी चौक सीट पर एक बार फिर भाजपा को बढ़त मिल गई है।
  • शुरुआती रुझानों में दिल्ली की चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस के जेपी अग्रवाल ने भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल को पछाड़ा
  • दिल्ली की चांदनी चौक सीट पर भाजपा उम्मीदवार को बढ़त
  • दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट के लिए मतगणना शुरू
  • चांदनी चौक लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान हुआ था।
  • चांदनी चौक लोकसभा सीट पर कुल 25 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
  • चांदनी चौक लोकसभा सीट से इस बार भाजपा ने प्रवीण खंडेलवाल को उम्मदीवार बनाया है।
  • कांग्रेस ने जय प्रकाश अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया है और AAP ने उन्हें समर्थन दिया है।
  • 1996 में जेपी अग्रवाल यहां से चुनाव जीते थे।

ये हैं चांदनी चौक लोकसभा सीट के उम्मीदवारों की लिस्ट

  1. अबुल कलाम आजाद - बीएसपी
  2. अशोक कुमार गुप्ता - निर्दलीय
  3. गुलजार सिंह - पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक)
  4. हीना - पब्लिक पॉलिटिकल पार्टी
  5. जय प्रकाश अग्रवाल - कांग्रेस
  6. मनोज कुमार निगम - अखिल भारतीय सुधार पार्टी
  7. मोहम्मद नजीर - अमन समाज पार्टी
  8. मोहम्मद हामिद- भारतीय जवान किसान पार्टी
  9. प्रवीण खंडेलवाल - भाजपा
  10. पीयूष नरूला - निर्दलीय
  11. राहुल शर्मा - राष्ट्रीय मंगलम पार्टी
  12. राजेश गुप्ता - भारत लोक सेवक पार्टी
  13. रितु कौशिक - SUCI(C)
  14. समीर मिर्जा - राष्ट्रीय रिपब्लिकन पार्टी
  15. सत्य देव चौधरी - सत्य बहुमत पार्टी
  16. सीमा रिजवी- आजाद समाज पार्टी
  17. शेख जलील - नवरंग कांग्रेस पार्टी
  18. शिवम सैनी - राइट टू रिकॉल पार्टी
  19. श्याम भारतीय - गरीब आदमी पार्टी
  20. सोहर्ष गुलगुलिया जैन - स्वराज भारतीय न्याय पार्टी
  21. सुभाष चंद्र - निर्दलीय
  22. सुनील कुमार - निर्दलीय
  23. उमेश राठौर - अतुल्य भारत पार्टी
  24. विनोद कुमार गुप्ता - अखिल भारतीय परिवार पार्टी
  25. योगेंद्र सिंह - भारतीय लिबरल पार्टी

लोकसभा चुनाव 2019 का हाल

साल 2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के डॉ. हर्ष वर्धन यहां से चुनाव जीते थे। उन्हें कुल 5 लाख, 19 हजार से अधिक वोट मिले थे। कांग्रेस की ओर से जय प्रकार अग्रवाल प्रत्याशी थे और उन्हें 2 लाख 90 हजार से ज्यादा मत मिले थे। तीसरे नंबर पर आम आदमी पार्टी के पंकज कुमार गुप्ता रहे, जिन्हें 1 लाख, 44 हजार से ज्यादो वोट मिले थे।

2014 के लोकसभा चुनाव में क्या रहा रिजल्ट

साल 2014 में देश में मोदी लहर थी और चांदनी चौक सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय था। एक ओर उस समय वहां से सांसद रहे कपिल सिब्बल कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे, दूसरी ओर भाजपा ने डॉ. हर्ष वर्धन को अपना उम्मीदवार बनाया। तीसरी तरफ पत्रकार से नेता बने आशुतोष को आम आदमी पार्टी ने यहां से टिकट दिया। BJP उम्मीदवार डॉ. हर्ष वर्धन ने 4 लाख, 37 हजार से ज्यादा वोट हासिल किए और वह विजयी रहे। दूसरे नंबर पर AAP प्रत्याशी आशुतोष रहे, जिन्हें 3 लाख, 1 हजार से अधिक वोट मिले। तत्कालीन सांसद और कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल सिर्फ 1 लाख, 76 हजार वोट पाकर तीसरे नंबर पर रहे थे।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article