शहर

पश्चिम मेदिनीपुर में बाढ़ से दो लोगों की मौत, 3,200 मकान क्षतिग्रस्त; सुवेंदु अधिकारी ने मुआवजे का किया ऐलान

Bengal Flood: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित पश्चिम मेदिनीपुर के सबांग क्षेत्र का गुरुवार को दौरा किया और बाढ़ के कारण मारे गये दो लोगों के परिवारों को नौ-नौ लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की।

Image

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी (फाइल फोटो)

Bengal Flood: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बाढ़ प्रभावित पश्चिम मेदिनीपुर के सबांग क्षेत्र का गुरुवार को दौरा किया और बाढ़ के कारण मारे गये दो लोगों के परिवारों को नौ-नौ लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की।

हवाई सर्वेक्षण करने और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करने के बाद सुवेंदु ने कहा कि सबांग प्रखंड में 3,200 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और प्रत्येक प्रभावित परिवार को 30,000 रुपये की सहायता दी जायेगी।

3,200 मकान क्षतिग्रस्त

उन्होंने कहा, ''बाढ़ के कारण पश्चिम मेदिनीपुर में दो लोगों की मौत हुई है। उनके परिवारों को नौ-नौ लाख रुपये का मुआवजा दिया जायेगा। सबांग प्रखंड में कुल 3,200 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और इन प्रभावित परिवारों को 30-30 हजार रुपये की सहायता दी जायेगी।'' मुख्यमंत्री ने कहा कि केलेघाई नदी का जलस्तर अब खतरे के निशान से नीचे है और राहत एवं बचाव अभियान जारी है।

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सरकार लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए सभी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा, ''जिला प्रशासन के अधिकारियों को स्थिति से निपटने के लिए ज़रूरी कदम उठाने के निर्देश पहले ही दे दिए गए हैं और पीने के पानी, राहत और प्रशासनिक मदद का इंतज़ाम किया जा रहा है।''

CM ने सबांग का हवाई दौरा किया

उन्होंने कहा कि सबांग जाते समय आज मैंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि भारी बारिश से पश्चिम मेदिनीपुर के सबंग में बाढ़ की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है।

सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "जिला प्रशासन के अधिकारियों को स्थिति से निपटने के लिए पहले ही ज़रूरी निर्देश दे दिए गए हैं। आम लोगों की मुश्किलों को कम करने के लिए पीने का पानी, राहत और प्रशासनिक मदद देने का काम चल रहा है।" उन्होंने कहा कि सरकार इस मुश्किल समय में लोगों के साथ खड़ी है, और प्रशासन लोगों की तकलीफ़ कम करने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहा है।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article