दुनिया

बांग्लादेश के 23वें राष्ट्रपति बने मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, प्रतिद्वंद्वी ओली अहमद को 167 मतों से दी शिकस्त

Bangladesh Presidential Election: सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के उम्मीदवार मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर गुरुवार को देश के नए राष्ट्रपति चुने गए। इस मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी ओली अहमद को 88 मत प्राप्त हुए।

Image

बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति बने मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर (फोटो साभार: ANI)

Photo : ANI
  • Bangladesh Presidential Election: सत्तारूढ़ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के उम्मीदवार मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर गुरुवार को देश के नए राष्ट्रपति चुने गए। बांग्लादेशी संसद में हुए राष्ट्रपति चुनाव में आलमगीर ने 255 वोट हासिल कर बड़ी जीत दर्ज की।
  • 35 साल बाद मुकाबला

  • बीते 35 वर्षों में यह पहला मौका था जब बांग्लादेश के राष्ट्रपति चुनाव में एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में उतरे। इस मुकाबले में 78 वर्षीय आलमगीर ने 255 वोट हासिल किए।

  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं निर्वाचन अधिकारी ए.एम.एम. नासिर उद्दीन ने कहा कि बीएनपी के वरिष्ठ नेता ने अपने प्रतिद्वंद्वी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) के अध्यक्ष एवं जमात-ए-इस्लामी के नेतृत्व वाले 11-दलीय विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार कर्नल (सेवानिवृत्त) ओली अहमद को हरा दिया। उन्होंने कहा कि ओली अहमद को 88 मत प्राप्त हुए।
  • कितने वोट पड़े

  • मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि कुल 349 पंजीकृत मतदाताओं में से 343 ने मतदान किया, जबकि छह सांसदों ने मतदान नहीं किया। सनद रहे कि राष्ट्रपति पद के लिए नामांकित होने के बाद आलमगीर ने बीएनपी के महासचिव और पार्टी की राष्ट्रीय स्थायी समिति के सदस्य पद से इस्तीफा दे दिया था।
  • कब होगा शपथग्रहण समारोह

  • नवनिर्वाचित राष्ट्रपति शुक्रवार शाम बंगभवन के दरबार हॉल में बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। यह 1991 के बाद बांग्लादेश में राष्ट्रपति पद के लिए ऐसा पहला चुनाव है जिसमें मुकाबला हुआ है। इस पद के लिए पिछले कुछ दशकों में आमतौर पर सर्वसम्मति से या निर्विरोध चयन होता रहा है।

  • टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: सर्जियो गोर के 'J&K भारत का अहम हिस्सा' वाले बयान से पाकिस्तान को लगी मिर्ची, US राजनयिक को किया तलब
  • पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के करीबी सहयोगी मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा होने से पहले पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि बांग्लादेशी संविधान के अनुच्छेद 54 के तहत पद खाली होने के 90 दिनों के भीतर नया राष्ट्रपति चुनना अनिवार्य होता है।

  • Anurag Gupta
    अनुराग गुप्ताauthor

    अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

    और पढ़ें
    End of Article