West Bengal Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बंगाल की जनता से 15 प्रमुख वादे किए थे। भाजपा ने चुनाव पूर्व अपने संकल्प पत्र में जो वादे किए थे, जनता ने उन पर मुहर लगाकर पार्टी को पहली बार पश्चिम बंगाल की सत्ता सौंपी है। 15 साल बाद राज्य से तृणमूल कांग्रेस और ममता बनर्जी को सत्ता से दूर करने में इन 15 वादों की अहम भूमिका रही।
अब जनता पश्चिम बंगाल में सरकार बनने के पहले दिन से ही भाजपा उनके संकल्प पत्र (BJP Manifesto) के इन वादों का हिसाब मांगेगी। जनता को उम्मीद होगी कि पश्चिम बंगाल की पहली भाजपा सरकार उनसे किए ये 15 वादे जल्द से जल्द पूरा करे। चलिए जानते हैं भाजपा ने पश्चिम बंगाल की जनता से क्या 15 वादे किए थे।
- राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए घुसपैठ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और अवैध घुसपैठियों के खिलाफ कठोर अभियान चलाया जाएगा।
- All India Trinamool Congress (TMC) के 15 वर्षों के शासन पर एक व्हाइट पेपर जारी किया जाएगा, जिसमें कथित भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की स्थिति को सामने लाया जाएगा।
- राज्य में सिंडिकेट राज और 'कट मनी' संस्कृति को खत्म करने के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
- सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई भत्ता (DA) सुनिश्चित किया जाएगा और 7वें वेतन आयोग को लागू किया जाएगा।
- अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा किए जाएंगे, साथ ही बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए महिला पुलिस बटालियन, दुर्गा सुरक्षा स्क्वॉड का गठन किया जाएगा और सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33 फीसद आरक्षण दिया जाएगा।
- महिलाओं को हर महीने 3,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। (ये भी पढ़ें - कौन बनेगा मुख्यमंत्री : बंगाल में हुआ खेला, किसके सिर सजेगा CM का ताज))
- धान, आलू और आम की खेती करने वाले किसानों को उचित मूल्य दिलाने और बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए विशेष योजनाएं शुरू की जाएंगी।
- सभी मछुआरों को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत पंजीकृत किया जाएगा और पश्चिम बंगाल को मत्स्य उत्पादन तथा मछली निर्यात का अग्रणी केंद्र बनाया जाएगा।
- पशु तस्करी रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाएंगे और कानून-व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
- पुराने चाय बागानों को पुनर्जीवित किया जाएगा, दार्जिलिंग चाय की ब्रांडिंग को मजबूत किया जाएगा और जूट उद्योग का आधुनिकीकरण किया जाएगा।
- कुर्माली और राजबोंग्शी भाषाओं को भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने का प्रयास किया जाएगा।
- आयुष्मान भारत को पूरी तरह लागू किया जाएगा, मुफ्त HPV वैक्सीनेशन, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग उपलब्ध कराई जाएगी और उत्तर बंगाल में AIIMS, IIT और IIM जैसे संस्थानों के विस्तार पर काम किया जाएगा।
- पश्चिम बंगाल में 'वंदे मातरम् संग्रहालय' की स्थापना की जाएगी।
- धार्मिक आस्थाओं और प्रथाओं की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए कानून बनाया जाएगा, साथ ही Uniform Civil Code (UCC) सहित व्यापक नागरिक कानून सुधार लागू किए जाएंगे।
