वाराणसी

Varanasi Accident: वाराणसी में दर्दनाक हादसा, भट्ठे पर चिमनी से सटी ईंट की दीवार गिरने से दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 2, 2023, 08:11 PM IST

Varanasi Accident: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में गुरुवार की शाम को बड़ा हादसा हुआ। बड़ागांव थाना इलाके के गोसाईंपुर अनौरा गांव स्थित ईंट भट्ठे पर चिमनी के पास लगी ईंट की दीवार अचानक गिर गई। मलबे में चार महिलाएं दब गईं। दर्दनाक हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गईं।

Image

गोसाईंपुर अनौरा गांव में ईंट भट्ठे पर दर्दनाक हादसा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • वाराणसी के गोसाईंपुर अनौरा गांव में बड़ा हादसा
  • ईंट भट्ठे पर चिमनी के पास लगी दीवार गिरी
  • मलबे में दबने से दो महिलाओं की मौत, दो गंभीर


Varanasi Accident: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में गुरुवार की शाम दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल भी हुई हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों महिलाओं की हालत नाजुक है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, दर्दनाक हादसे के बाद महिलाओं की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वाराणसी के बड़ागांव थाना इलाके से यह दर्दनाक खबर सामने आई है।

गुरुवार शाम को गोसाईंपुर अनौरा गांव स्थित ईंट भट्ठे पर चिमनी के पास लगी ईंट की दीवार अचानक गिर गई। दीवार के नीचे चार महिलाएं दब गईं। दीवार गिरते देख भट्ठे पर काम कर रहे अन्य मजदूर वहां पहुंचे।

कोयला बीनने आईं महिलाओं की मौत

आनन-फानन ईंटों को हटाकर दबी महिलाओं को निकाला गया, लेकिन तब तक दो महिलाओं की मौत हो गई थी। हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल भी हो गईं। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर बड़ागांव थाने की पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, बड़ागांव थाना इलाके गोसाईंपुर अनौरा गांव में सिगरा के रहने वाले अमर प्रधवानी का ईंट भट्ठा है। भट्ठे पर पड़ोस के गांव की महिलाएं जला हुआ कोयला बीनने आईं थीं। उसी दौरान चिमनी के पास की एक दीवार भरभराकर गिर गई।

महिलाओं की मौत से मचा कोहराम

दीवार के मलबे के नीचे चार महिलाएं दब गईं। आनन-फानन सभी को निकाला गया, लेकिन दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना प्रभारी अश्विनी चतुर्वेदी और पिंडरा तहसील के अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जेसीबी से ईंटों को हटाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही महिलाओं के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। मृतक महिलाओं की शिनाख्त भगतूपुर गांव की रहने वाली माला देवी पत्नी नंदाराम और लालमनी देवी (65) पत्नी कलपूराम के रूप में हुई है। महिलाओं की मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!