वाराणसी

Deoria: स्टेशन पर किन्नरों की वसूली रोकना RPF इंस्पेक्टर को पड़ा महंगा, अधिकारी को दौड़ाकर पीटा; दो अरेस्ट

देश में रेलवे से यात्रा करने वाला शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा, जिसका पाला कभी किन्नरों से ना पड़ा हो। यूपी के देवरिया में भी यही मंजर था। फिर क्या, कुछ परेशान लोगों ने RPF से इसकी शिकायत कर दी। एक इंस्पेक्टर ने इस अवैध वसूली को रोकने के लिए किन्नरों के पास पहुंचे लेकिन ये काम इंस्पेक्टर पर भारी पड़ गई।

Image

सोशल मीडिया पर वायरल है वीडियो

Photo : Times Now Digital

Deoria News: उत्तर प्रदेश के देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर रविवार देर रात एक चौकाने वाली घटना सामने आई, जहां यात्रियों की शिकायत पर जांच करने पहुंचे RPF इंस्पेक्टर को किन्नरों ने दौड़ा दौड़ाकर मारा। इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें किन्नरों को इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर डंडों से मारते हुए देखा जा सकता है। वहीं, इंस्पेक्टर अपनी जान बचाते हुए भागते नजर आ रहे हैं।

क्या है पूरा मामला

दरअसल यात्रियों ने RPF को शिकायत की थी कि स्टेशन पर कुछ किन्नर यात्रियों को परेशान कर अवैध वसूली कर रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद RPF इंस्पेक्टर आस मुहम्मद बिना वर्दी पहने मौके पर पहुंचे और किन्नरों को इस व्यवहार से रोकने की चेतावनी दी। इसी दौरान किन्नरों ने इसका विरोध किया और अचानक हमला कर दिया।

घटना का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किन्नर किस तरह दौड़ाकर RPF इंस्पेक्टर पर डंडों से हमला कर रहे हैं। इस दौरान कुछ वेंडर और यात्री भी इंस्पेक्टर की मदद करने की कोशिश करते दिखे। अंत में इंस्पेक्टर थाने की ओर भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब हो पाए।

दो किन्नर गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल ने मामले में बयान जारी करते हुए कहा कि दो किन्नरों, साहिल और चांद को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अलावा राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) में इस घटना का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। RPF इंस्पेक्टर आस मुहम्मद ने मीडिया को बताया कि वह यात्रियों की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचे थे और किन्नरों को चेतावनी दे रहे थे, तभी उन पर हमला कर दिया गया।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान