वाराणसी

Varanasi: एक रुपये के नोट से लाखों की डील का था प्लान, घबराने पर खुली पोल; गिरफ्तार

वाराणसी की ताजा खबर: सावन त्योहार के अवसर पर वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने सघन चेकिंग अभियान शुरू किया है। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को देखा गया, जो ट्रॉली बैग लेकर चल रहा था। जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास 1 रुपये का एक सिक्का मिला, जिसकी कीमत 35 लाख रुपये आंकी गई है। आइए जानते हैं इस सिक्के की कहानी...

Image

संदिग्ध के पास बरामद हुए कुल 35 लाख नकद (सांकेतिक तस्वीर | Canva)

Varanasi News: उत्तर प्रदेश की धार्मिक राजधानी में मंगलवार को एक ऐसा वाकया सामने आया जिसने पुलिस से लेकर आम लोगों तक को चौंका दिया। कैंट रेलवे स्टेशन के पुराने पुल के नीचे खड़े एक युवक के पास से 35 लाख रुपये नकद और एक रहस्यमय एक रुपए का नोट बरामद हुआ है।

घबराने पर खुला मामला

कैंट जीआरपी की टीम सावन के मद्देनजर स्टेशन परिसर में गहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुराने पुल के पास खड़ा एक युवक, जिसका नाम सोनू है और वह राजस्थान के बीकानेर का निवासी है, संदिग्ध हालात में देखा गया। पुलिस टीम को देख कर वह घबरा गया, जिससे उस पर संदेह और गहरा हो गया।

बैग से बरामद हुई मोटी रकम

जवानों ने जब उससे पूछताछ की तो उसने खुद को सासाराम (बिहार) जा रहा यात्री बताया और उसके पास मौजूद ट्रॉली बैग की तलाशी ली गई। बैग में रखी नोटों की गड्डियां देखकर अफसर भी हक्का-बक्का रह गए, क्योंकि उसमें कुल 35 लाख रुपये कैश मौजूद था।

कोड बना एक रुपए का नोट

पुलिस को सोनू की जेब से एक खास एक रुपये का नोट भी बरामद हुआ, जिसे हवाला का गुप्त कोड बताया जा रहा है। पूछताछ में सोनू ने खुलासा किया कि वह हवाला रैकेट से जुड़ा है और यह दूसरी बार है जब वह बनारस से सासाराम तक पैसे पहुंचाने निकला था। वह एक तय व्यक्ति को इस एक रुपये के नोट का नंबर दिखाता और अगर नंबर मेल खाता, तो रकम उसके सुपुर्द कर दी जाती। पहले भी वह 20 लाख रुपये इसी तरह ले जा चुका है।

कैंट जीआरपी सीओ कुंवर प्रताप सिंह के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी गई है, जो अब कैश और हवाला लिंक की आगे जांच करेगा।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान