शहर

Uttarakhand Loksabha Election Result Live: जानिए उत्तराखंड की सभी पांच सीटों का हाल, किसे मिली बढ़त-कौन हार रहा

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम आज सामने आ रहे हैं और परिणामों में एक बार फिर देश में NDA सरकार बनने के रुझान दिख रहे हैं। हालांकि, विपक्षी गठबंधन ने NDA को कड़ी टक्कर दी है। जानिए उत्तराखंड की पांचों सीटों पर किस पार्टी को बढ़त मिल रही है और कौन आपका अगला सांसद हो सकता है।

Image

उत्तराखंड लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट

Photo : Times Now Digital

Uttarakhand Loksabha Election Result Live: लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम आज यानी मंगलवार 4 जून को घोषित हो रहा है। 7 चरणों में हुए लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड की सभी पांच सीटों के लिए पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। उत्तराखंड पारंपरिक तौर पर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी का गढ़ रहा है। रुझानों में जो आंकड़े दिख रहे हैं, वह इस बात को और भी पुख्ता करते हैं। चलिए जानते हैं पांचों सीटों का रुझान क्या है -

अल्मोड़ा सीट का हाल

बात करें उत्तराखंड में कुमाऊं क्षेत्र की अल्मोड़ा सीट की तो यहां पर भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय टमटा को फिर से उम्मीदवार बनाया। खबर लिखे जाने तक रुझानों में अजय ने 2 लाख, 31 हजार 193 वोट हासिल कर लिए थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 1 लाख, 30 हजार 368 मत मिले थे।

नैनीताल-उद्धमसिंह नगर सीट का हाल

कुमाऊं क्षेत्र की इस सीट पर सत्तारूढ़ भाजपा ने केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया और रुझानो में उन्होंने खबर लिखे जाने तक 4 लाख, 69 हजार 812 वोट हासिल कर लिए थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी 2 लाख, 7 हजार, 988 मत मिले थे।

हरिद्वार सीट का क्या हुआ

धार्मिक नगरी भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने खबर लिखे जाने तक 2 लाख, 47 हजार 102 वोट हासिल कर लिए थे। जबकि उनके सामने खड़े हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को सिर्फ 42 हजार 885 मत मिले थे।

टिहरी गढ़वाल सीट पर किसे बढ़त

टिहरी गढ़वाल सीट पर भाजपा उम्मीदवार महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने खबर लिखे जाने तक 1 लाख, 65 हजार 371 वोट पाए हैं, जबकि दूसरे नंबर के प्रत्याशी को 90 हजार 574 मत मिले थे।

गढ़वाल में किसका डंटा बजा

गढ़वाल सीट से भाजपा ने अनिल बलूनी को एक बार फिर प्रत्याशी बनाया और उन्होंने पार्टी को निराश नहीं किया। खबर लिखे जाने तक रुझानों में उन्होंने 1 लाख, 90 हजार 384 वोट पा लिए थे, जबकि दूसरे नंबर के प्रत्याशी को 97 हजार 296 वोट मिले थे।
Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article