शहर

Uttarakhand Accident: विकासनगर में नहर में गिरी स्कॉर्पियो, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

Uttarakhand Accident News: देहरादून के विकासनगर में देर रात एक स्कॉर्पियो शक्ति नहर में गिर गई। सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

Image

शक्ति नहर में गिरी कार, तलाश जारी

Photo : Times Now Digital

Uttarakhand Accident News: उत्तराखंड के विकासनगर में देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहां एक ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो अचानक शक्ति नहर में जा गिरी। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और नहर में वाहन की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

स्थानीय लोगों ने कार को पानी में बहते देखा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो के नहर में गिरने के बाद वह कुछ दूरी तक पानी के बहाव के साथ दिखाई दी। इसके बाद गाड़ी गहरे पानी में समा गया और नजरों से ओझल हो गया। पुलिस और SDRF की टीम लगातार नहर में सर्च अभियान चला रही है। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह हादसा कैसे हुआ और कार नहर में कैसे गिरी। गाड़ी बरामद होने के बाद इस घटना में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अभी नहीं पता कितने लोग थे सवार

फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि हादसे के वक्त स्कॉर्पियो में कितने लोग मौजूद थे। वाहन किसका था, इसकी जानकारी भी सामने नहीं आई है। पुलिस टीम हादसे की परिस्थितियों की जांच कर रही है। SDRF के जवान नहर के पानी में अलग-अलग जगहों पर लगातार तलाशी अभियान चला रहे हैं। तेज बहाव और गहराई के कारण रेस्क्यू टीम को चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, स्कॉर्पियो और उसमें सवार लोगों के बारे में स्थिति सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल कार की तलाश रेस्क्यू अभियान जारी है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article