शहर

बदायूं में 12 साल की बच्ची से हैवानियत, पड़ोसी ने खेत पर बनाया हवश का शिकार

यूपी के बदायूं में एक पड़ोसी युवक ने 12 साल मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। लड़की खेत पर रखवाली कर रही थी, जहां युवक ने अकेला पाकर उसे अपनी हवसा का शिकार बनाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Badaun News: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक खेत में एक नाबालिग लकड़ी के साथ दुष्कर्म किया गया। मामला सहसवान थाना क्षेत्र में खेत का है। जहां रखवाली कर रही एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि सहसवान थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की एक लड़की रविवार शाम अपने खेत की रखवाली कर रही थी, तभी उसके पड़ोसी के बेटे ओमवीर (25) ने उसे खेत में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

जानकारी के मुताबिक लड़की की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के खेत में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिसके बाद ओमवीर वहां से भाग गया। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए।

जानकारी के मुताबिक जब लड़की चीख-पुकार सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे लोग वहां पहुंचे। जिसेक बाद आरोपी वहा से बचकर भाग गया।सूचना के बाद मौके पर पहुंची लेकिन। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

इनपुट-भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article