शहर

अजब-गजब : MP में गधों को खोजने निकली पुलिस, CCTV खंगाल कर जुटा रही सुराग

एमपी में एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जहां पुलिस किसी आदमी की हनीं, बल्कि लापता गधों की तलाश कर रही है। शिकायत किए जानें पर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, जिससे कि गधों को ढूंढने में मदद मिल सके-

Image

अजब-गजब एमपी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Madhya Pradesh: ऐसे ही नहीं एमपी को अजब और सबसे गजब कहा जाता है। यहां आए दिन कुछ न कुछ अजीब होता रहता है। ऐसी ही एक घटना एमपी से फिर एक बार सामने आई है, जहां पुलिस किसी लापता आदमी को नहीं, बल्कि गधों को ढूंढ रही है। जी हां, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जहां पुलिस जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे उन्हें गधों को ढूंढ निकालने का कोई सुराग मिल जाए।

एमपी पुलिस खंगाल रही CCTV

आज तक आपने पुलिस को लापता लोगों को ढूंढते हुए और सीसीटीवी फुटेज में खंगालते हुए देखा होंगा। लेकिन एक शिकायत के बाद बुरहानपुर की पुलिस शहर से लापता गधों को ढूंढ रही है। ऐसा आपने शायदी ही सुना होगा। आपको बता दें कि पुलिस यहां 25 गधों की तलाश कर रही है। साथ ही शहर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

बुरहानपुर से 25 गधे हैं लापता

दरअसल, पिछले कुछ दिनों से बुरहानपुर शहर में प्रजापति परिवार के लोग अपने 25 गधों के लापता हो जाने पर, उन्हें शहर में तलाश कर रहे हैं। लेकिन, जब गधे नहीं मिले तो पीड़ित लोगों ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की। अब पुलिस शहर के अलग-अलग जगहों पर लगें सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, ताकि गधों को ढूंढा जा सके।

पुलिस कर रही गधों की तलाश

गधा मालिक आदित्य प्रजापति ने बताया कि पिछले चार दिनों से हम लोगों के 6 और 25 गधे लापता हो गए हैं, बारिश हो रही है, गधे घर से छोड़े थे, लेकिन,गधे घर नहीं लौटे। जिसके बाद हमने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है। पीड़ित लोगों ने कहा की लापता गधों की कीमत बाजार मूल्य लगभग 5 लाख रुपये है। गधे नहीं होने के कारण हमारे व्यवसाय पर भी इसका असर पड़ रहा है। जिसे लेकर हमने सिटी कोतवाली थाने में शिकायत की है, जिससे कि पुलिस के माध्यम से हमारे गधे मिल जाए।

घर लौटकर नहीं आए गधे

सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सीताराम सोलंकी का कहना है कि प्रजापति समाज के 6 लोग थाने में शिकायत लेकर पहुंचे थे। इस बारे में उनका कहना है कि हमारे 25 गधे लापता हो गए हैं। उनकी शिकायत पर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। और यहां देखा जा रहा है कि गधे हमारे क्षेत्र में आए हैं या नहीं। इसके बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article