शहर

UP Ka Mausam 25-Sep-2025: यूपी में गर्मी से परेशान लोग, राहत देने फिर आई बारिश, दशहरे से पहले बरसेंगे मेघ

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 25-Sep-2025 लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, नोएडा में जाने आज बारिश होगी या नहीं? के मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम की चाल बदल गई है। गर्मी से परेशान लोगों को राहत देने के लिए आज से फिर बारिश का दौर शुरू होगा। बताया जा रहा है कि दशहरे से पहले प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होगी, जिससे लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी।

Image

यूपी में मौसम का हाल (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

UP Ka Mausam 25-Sep-2025: उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर थम गया है। बीते कुछ दिनों से प्रदेश का मौसम साफ बना हुआ है। बारिश के रुकने के बाद से यहां तापमान बढ़ने लगा है। यूपी वासियों को उमस वाली गर्मी की सामना करना पड़ रहा है। बढ़ रही गर्मी से राहत देने के लिए एक बार फिर बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की मानें तो आज से प्रदेश में फिर बारिश का दौर शुरू होगा। हालांकि इस दौरान भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा आज यूपी में मौसम का हाल और कहां हो सकती है बारिश

यूपी में मौसम का हाल

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के अनुसार, आज यूपी के कई जिलों में बारिश दर्ज की जाएगी, तो वहीं कई जिले ऐसे भी होंगे, जहां तेज धूप खिली रहेगी। बारिश से लोगों को उमस वाली गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। आईएमडी की अनुसार, आज यानी गुरुवार, 25 सितंबर श्रावस्ती, बलरामपुर, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, अयोध्या चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और वाराणसी में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के अनुसार इन शहरों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। बारिश और हवाओं से लोगों को उमस वाली गर्मी से राहत मिलेगी।

दशहरे से पहले यूपी में बारिश का अलर्ट

आईएमडी ने उत्तर प्रदेश में 25 सितंबर से 28 सितंबर तक बारिश होने की संभावना जताई है। बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में बन रहे दबाव के कारण दक्षिणी और मध्यवर्ती हिस्सों में छिटपुट बारिश होगी, जिसका असर यूपी के कई जिलों पर भी देखने को मिलेगा। इस दौरान बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, महराजगंज, कुशीनगर, प्रतापगढ़, जौनपुर और सोनभद्र में बारिश की संभावना है। इन जिलों के अलावा अन्य सभी जिलों में तेज धूप खिली रहेगी और गर्मी का सामना करना पड़ेगा। दशहरे के कुछ दिनों की गर्मी और झेलनी पड़ेगी उसके बाद एक बार फिर शहर के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article