शहर

'शादी नहीं की तो जान दे दूंगी', प्रेमी से शादी की जिद में युवती मोबाइल टावर पर चढ़ी, हाई वोल्टेज ड्रामा का वीडियो वायरल

Prayagraj Girl Climb Mobile Tower: यूपी प्रयागराज के फूलपुर क्षेत्र में एक युवती शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया और परिवार को सौंप दिया।

Prayagraj Girl Climb Mobile Tower: यूपी के प्रयागराज में गंगानगर जोन के फूलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। एक युवती अपने प्रेमी से शादी की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, यह घटना बुढ़िया का इनारा बाजार इलाके की है। युवती अचानक टावर (UP crime) पर चढ़ गई और वहां से नीचे कूदने की धमकी देने लगी। उसे देखकर आसपास के लोग घबरा गए और देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती टावर पर चढ़ने के बाद अपने प्रेमी से फोन पर लगातार बात कर रही थी।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

वह बार-बार कह रही थी कि अगर उससे शादी नहीं की गई, तो वह अपनी जान दे देगी। इस दौरान कुछ लोग उसका वीडियो भी बनाने लगे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने काफी देर तक युवती को समझाने की कोशिश की। कई घंटे की मेहनत के बाद पुलिस उसे सुरक्षित नीचे उतारने में सफल रही। इस दौरान पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर हालात को संभाला। नीचे आने के बाद युवती को सुरक्षित उसके परिवार के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामला शांत है और आगे की कार्रवाई जरूरत के अनुसार की जाएगी।

यूपी के जालौन से भी ऐसे ही एक घटना आई सामने

यह घटना एक बार फिर दिखाती है कि भावनाओं में आकर लिया गया कदम कितना खतरनाक हो सकता है। समय रहते पुलिस की समझदारी से एक बड़ी घटना टल गई। अभी बीते दिन पहले ही यूपी के जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के मदनेपुर गांव में भी ऐसे ही एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। जिसमें यहां एक युवक अपनी प्रेम विवाह की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। जिसका वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। बाद में किसी तरह समझा-बुझाकर शख्स को नीचे उतारा गया।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article