शहर

Bulandshahr News: भैंस चोरी करने पहुंचे बदमाशों से मुठभेड़, छह आरोपी पुलिस के शिकंजे में

बुलंदशहर में गोवंश चोरी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ में एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक फरार है। आरोपियों के पास से अवैध तमंचा, कारतूस, पिकअप वाहन और दो भैंस बरामद हुईं।

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : PTI

Bulandshahr Police Encounter: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में शनिवार को गोवंश चोरी के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि पांच अन्य आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान एक आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस को मिली थी गोवंश चोरी की सूचना

सिकंदराबाद के क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीपक तिवारी ने बताया कि 4 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग पशु बाजार के पास एक भैंस को पिकअप वाहन में चढ़ाकर चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी आत्मरक्षा में फायरिंग की। इस दौरान एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

हथियार, वाहन और दो भैंस बरामद

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने कुल पांच अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस को गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक अवैध .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा, एक पिकअप वाहन और चोरी की गई दो भैंस बरामद हुई हैं।

आरोपी पहले भी कर चुके हैं अपराध

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। इस दौरान पता चला है कि गिरफ्तार सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और इससे पहले भी कई आपराधिक मामलों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article