शहर

Deoria Murder Case: देवरिया का दौरा करेंगे अखिलेश, प्रेम और सत्यप्रकाश के जाएंगे घर, गांव के चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 16, 2023, 12:12 PM IST

Akhilesh Yadav: देवरिया हत्याकांड के मामले को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सोमवार को देवरिया आएंगे। यहां वो प्रेम यादव और सत्यप्रकाश दूबे के घर जाएंगे। अखिलेश यादव के आगमन को लेकर पूरे गांव में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Image

Deoria Murder Case: आज देवरिया का दौरा करेंगे अखिलेश, प्रेम और सत्यप्रकाश के जाएंगे घर, गांव के चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा (फाइल फोटो)

Photo : Times Now Digital

Deoria Case: यूपी मेंदेवरिया सामूहिक हत्याकांड मामले के बाद पूर्व सीएम व समाजवादी पार्टी (SP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को देवरिया के फतेहपुर गांव पहुंचेंगे। यहां वो सामूहिक हत्याकांड में पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव और सत्यप्रकाश दूबे के घर जाएंगे। बताया जा रहा है कि साथ ही वो घटनास्थल का मुआयना भी करेंगे। हालांकि, अखिलेश यादव के देवरिया दौरे को लेकर गांव के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

गांव के चप्पे-चप्पे पे सख्त पहरा

दरअसल, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के देवरिया दौरे को लेकर रविवार की शाम से ही गांव के चप्पे-चप्पे पर सख्त पहरा लगा दिए गए हैं। सुरक्षा के इंतजाम को लेकर IG जे रविंद्र गौड़ ने रुद्रपुर कोतवाली में पुलिस कर्मचारियों के साथ बैठक कर शाम को ही पूरे कार्यक्रम का खाका तैयार किया ताकि सुरक्षा में कोई चूक न हो।

कार्यकर्ताओं की जुट सकती हैं भीड़

बता दें अखिलेश यादव के फतेहपुर गांव आने के मद्देनजर पूरे गांव में बिना पुलिस की अनुमति के गांव के अंदर प्रवेश पर रोक लगा दी गई हैं। गांव के हर मोड़ पर पुलिस की बैरिकेडिंग लगाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, प्रेम यादव के घर से लेकर लेहड़ा टोले पर सत्यप्रकाश दूबे के मकान तक हर रास्ते पर आवाजाही बंद रहेगा। सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। हालांकि, यहां सपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ जुटने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, इससे गांव में आवाजाही प्रभावित होंगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article