शहर

अखिलेश यादव ने जन्मदिन पर PDA स्वाभिमान सहयोग का किया ऐलान; बोले- कम से कम 20 रुपये दें

UP Assembly Elections: समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में पार्टी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पीडीए स्वाभिमान सहयोग की शुरुआत की।

Image

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (फोटो साभार: @samajwadiparty )

Photo : Twitter

UP Assembly Elections: समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में अपने जन्मदिन के मौके पर पार्टी को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पीडीए स्वाभिमान सहयोग की शुरुआत की। इस अभियान के तहत, क्यूआर कोड के माध्यम से कम से कम 20 रुपये मांगे जाएंगे, जिसकी मदद से पार्टी फंड एकत्रित किया जा सकेगा।

BJP पर बरसे अखिलेश यादव

उन्होंने कहा कि हम बड़े अभियान के रूप से चलाएंगे। अगर डिजिटली डेटा आ गया तो लोगों से जुड़ने में आसानी होगी। उन्होंने आगे कहा, ''जनता से वोट से संविधान बचा लिया, लेकिन अब भाजपा सांसदों को तोड़कर संविधान बदलना चाहती है... मर्यादा का पहला नाम प्रभु श्रीराम हैं और दूसरा संविधान है, लेकिन भाजपा दोनों को दगा दे रही है।'' अखिलेश यादव ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा भगवान राम और संविधान दोनों को ही दगा दे रही है।

कथित चंदा चोरी का उल्लेख करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी इच्छा है कि सभी कीमती सामान वापस मिल जाएं। उन्होंने कहा, "सच सामने आए या न आए, कम से कम चांदी तो वापस आनी चाहिए, सोना वापस आना चाहिए, हीरे और आभूषण वापस मिलने चाहिए। सोने की खड़ाऊं और चांदी की खड़ाऊं भी लौटाई जानी चाहिए।"

अपने जन्मदिन के अवसर पर पार्टी मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता ने "संविधान को बचाया", लेकिन अब भाजपा विपक्षी सांसदों को तोड़कर संविधान को कमजोर करने की कोशिश कर रही है।

उन्होंने कहा कि मर्यादा का पहला नाम भगवान श्रीराम हैं और दूसरा नाम संविधान है। भाजपा ने दोनों के साथ विश्वासघात किया है। उसने भगवान राम और संविधान दोनों को धोखा दिया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article