शहर

योगी सरकार का शानदार तोहफा, लगातार सातवें साल नहीं बढ़ाई गईं बिजली की दरें

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के लोगों को शानदार तोहफा दिया है। राज्य में लगातार सातवें साल भी बिजली की दरें नहीं बढ़ाई गई हैं। जबकि विद्युत आपूर्ति अपने रिकॉर्ड स्तर पर है।

Image

यूपी में इस साल भी नहीं बढ़ी बिजली की दरें

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। सरकार ने लगातार सातवें साल भी बिजली दरों में कोई वृद्धि नहीं करने का फैसला लिया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी बिजली की दरें वही रहेंगी, जो पिछले सात वर्षों से लागू हैं। खास बात यह है कि इस अवधि में बिजली की दरों में किसी भी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे आम जनता, किसानों, व्यापारियों और उद्योगों को सीधा लाभ मिल रहा है।

राज्य की योगी सरकार के इस फैसले को बिजली उपभोक्ताओं के हित में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इससे आम नागरिकों को आर्थिक राहत मिली है। बिजली दरों को स्थिर रखने के साथ-साथ सरकार ने बिजली आपूर्ति व्यवस्था में भी उल्लेखनीय सुधार किया है।

राज्य में बिजली आपूर्ति की स्थिति लगातार बेहतर हुई है और शहरों से लेकर गांवों तक निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया गया है। राज्य सरकार का लक्ष्य हर शहर, हर गांव, हर सड़क और हर गली तक 24x7 बिजली पहुंचाना है।

इस साल गर्मी के मौसम में उत्तर प्रदेश ने बिजली आपूर्ति के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड भी बनाया। राज्य में अधिकतम बिजली आपूर्ति 32,673 मेगावाट तक पहुंच गई, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर है। इस संबंध में ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट करते हुए जानकारी दी है।

ऊर्जा मंत्री ने लिखा कि उत्तर प्रदेश में लगातार सातवें वर्ष भी बिजली की दरें नहीं बढ़ाई गईं। सभी उपभोक्ताओं के लिए साल 2026-27 में भी वही दरें रहेंगी, जो सात साल पहले थीं और यह तब जब विद्युत आपूर्ति भी अधिकतम है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article