शहर

Ballia News: बलिया में दो दोस्तों की नदी में डूबने से मौत, सेल्फी लेने के दौरान हुआ हादसा

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2024, 07:15 PM IST

यूपी के बलिया में नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। बताया गया कि नदी किनारे एक युवक सेल्फी ले रहा था और वह नदी में गिर पड़ा, जिसे बचाने में दूसरा युवक भी नदी में डूब गया।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : PTI

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) में दो युवक नदी में डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक युवक पहले नदी किनारे सेल्फी ले रहा था, जिस दौरान वह नदी में गिर गया। उसे डूबते देख उसका दोस्त नदी में उसे बचाने उतरा, लेकिन वह भी उसके साथ नदी में डूब गया और दोनों की डूबने से मौत हो गई।

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि फेफना थाना क्षेत्र के थमहनपुरा गांव के सामने टोंस नदी में मंगलवार की दोपहर दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के थमहनपुरा गांव के सामने टोंस नदी में मंगलवार की दोपहर दानिश एवं उसका दोस्त गोलू उर्फ वारिस की स्नान करते हुए गहरे पानी में चले जाने से मौत हो गई।

परिजनों का बुरा हाल

अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों युवक 22 और 23 वर्ष के हैं। दोनों के डूबने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

सेल्फी लेते वक्त हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरगंज का दानिश एवं बहेरी का गोलू उर्फ वारिस अली मंगलवार की दोपहर फेफना थाना क्षेत्र के थमहनपुरा गांव के सामने टोंस नदी पहुंचे। एक दोस्त टोंस नदी के पानी में उतरकर मोबाइल से सेल्फी लेने लगा। सेल्फी लेने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा, उसे बचाने के लिए उसका दूसरा दोस्त भी पानी में कूद गया और इस दौरान दोनों युवक डूब गए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article