Ballia News: बलिया जिले के फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बालिका के साथ दो लड़कों ने कथित रूप से बलात्कार किया। दोनों लड़कों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बालिका की मां ने दोनों लड़कों पर मुकदमा दर्ज किया, जिसके बाद आरोपियों को हिरासत में लेकर बलिया के किशोर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी देत हुए बताया कि दोनों आरोपियों को मंगलवार को हिरासत में लेकर किशोर गृह भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बुधवार को जानकारी दी कि फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बच्ची सोमवार को दोपहर में दोनों लड़कों के साथ खेल रही थी, जिसके दोनों लड़के बच्ची को किसी सुनसान जगह पर ले गए और उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया।
दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि बालिका की मां के तहरीर पर दोनों लड़कों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को हिरासत में लेकर बलिया के किशोर न्यायालय में पेश किया। जहां दालत द्वारा दोनों आरोपियो को मऊ के किशोर गृह में भेज दिया है।
अदालत ने दोनों को पहुंचाया किशोर गृह
आपको बता दें कि बलिका के साथ बलात्कार के कथित घटना को अंजाम देने वाले इन दोनों आरोपियों की उम्र दस और बारह साल है। दोनों ने फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूस बच्ची के साथ इस दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। अब दोनों आरोपी मऊ के किशोर गृह में हैं।
